Punjab Weather Update : आधे पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट

0
58
Punjab Weather Update : आधे पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट
Punjab Weather Update : आधे पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट

आने वाले दिनों में दिखाई देगा ठंड का असर, फसलों के लिए अच्छी है सर्दी

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : दिसंबर शुरू होते ही पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ठंड केवल शाम, रात और सुबह के समय ही ज्यादा हो रही है। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को इससे निजात मिल जाती है। वहीं तेज धूप होने के कारण दिन और रात के तापमान में भी काफी जयादा अंतर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम को हल्के कोहरे के बीच कोल्ड वेव के चलने ठंड लगातार बढ़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 3 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा।

आज इन जिलों में चलेगी कोल्ड वेव

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज यानि गुरुवार को पंजाब के 11 जिलों में कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का, बरनाला, मानसा, संगरूर व पटियाला जिले शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि फिलहाल पंजाब में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा तापमान

पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 28.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज हुआ। अमृतसर का न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटियाला का 6.5, पठानकोट का 6.2, बठिंडा का 4.2, फिरोजपुर का 6.7, गुरदासपुर का 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.1, लुधियाना का 22.0, पटियाला का 23.1, पठानकोट का 22.0, बठिंडा का 26.0, गुरदासपुर का 21.5 और एसबीएस नगर का 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।

गेहूं, सरसों के लिए अच्छी है ठंड

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में फसलों के लिए ठंड विशेषकर लाभकारी होगी। ठंड से फसलों की ग्रोथ और फुटाव बढ़िया होगा और दिसंबर व जनवरी में ठंडा मौसम गेहूं और सरसों के बंपर पैदावार के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो उसका भी फसलों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Punjab News Update : लोगों की निजता पर हमला है केंद्र का संचार साथी ऐप : चीमा