Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

0
58
Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Punjab Weather Update: पंजाब के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

फरीदकोट सबसे ठंडा, सूबे का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे
Punjab Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज फिर प्रदेश के 8 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें फरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मानसा में कुछ स्थान शामिल है।

बात अगर सूबे के तापमान की करें तो 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री नीचे पहुंच गया। धुंध भी पड़ रही है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट का 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा है।

जालंधर-चंडीगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित

चंडीगढ़ में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जालंधर और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित रही है। सुबह छह बजे बठिंडा और रूपनगर को छोड़कर पंजाब के सभी शहरों की हवा प्रदूषित थी। सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से अधिक था। 5 दिसंबर 2025 से एक नया लेकिन हल्का पश्चिमी विक्षोभ फिर से पश्चिमी हिमालय के मौसम को प्रभावित करेगा।

आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम शुष्क रहेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके कारण जो हवा का घुमाव (चक्रवात जैसी स्थिति) हरियाणा के पास था, वह अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की तरफ पहुंच गया है।