Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में सीएम सैनी कल निकालेंगे तिरंगा यात्रा

0
149
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में सीएम सैनी कल निकालेंगे तिरंगा यात्रा
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के लाडवा में सीएम सैनी कल निकालेंगे तिरंगा यात्रा

एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी कल अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यात्रा सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगी। सीएम नायब सैनी के साथ स्थानीय जनता हाथों में तिरंगा लेकर मार्च करेंगी। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

आज कुरुक्षेत्र के एसपी नीतीश अग्रवाल ने बस स्टैंड, शिवाला रामकुंडी और बाजारों का क्षेत्र दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारी का जायजा लिया। यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी जोश है। पिछले सप्ताह 17 मई को भी सीएम नायब सैनी ने बाबैन खंड के बुहावी गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। सीएम लगातार 2 दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। 23 मई को सीएम कश्यप जयंती में शिरकत करेंगे।

सभी इंतजाम पूरे

एसपी अग्रवाल ने कहा कि हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी तरह की अव्यवस्था से सख्ती से निपटा जाएगा। दावा किया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें : ‘यात्री डॉक्टर’ यूट्यूबर हरियाणा पुलिस के रडार पर , होगी पूछताछ