Clean Burnt Utensils: परिवार बड़ा हो या छोटा, खाना बनाते समय रोज़ाना कुछ बर्तन जल ही जाते हैं, जिससे रसोई में काम करने वाली ज़्यादातर महिलाएं काफ़ी परेशान रहती हैं। क्योंकि जले हुए बर्तनों को साफ़ करना एक मुश्किल काम हो सकता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से चंद मिनटों में जले हुए बर्तन साफ़ कर सकती हैं।
कई बार रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाते हैं, जिससे उन्हें साफ़ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप जले हुए बर्तनों को साफ़ करने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको जले हुए बर्तन में पानी भरना है और फिर उसमें एक कप बेकिंग सोडा मिलाना है। अब इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए अलग रख दें, अब आप जले हुए हिस्से को कड़क ब्रश की मदद से रगड़कर जले हुए बर्तन को आसानी से साफ़ कर सकती हैं।
सिरके का इस्तेमाल करें
इसके अलावा आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सबसे पहले आपको जले हुए बर्तन में बराबर मात्रा में सिरका और पानी डालना है। अब इसे मध्यम आँच पर कुछ देर उबलने के लिए गैस पर रखें। ठंडा होने पर इस बर्तन को रगड़कर अच्छी तरह धो लें। इससे आपका बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा।
टमाटर का पेस्ट Clean Burnt Utensils
इतना ही नहीं, आप टमाटर के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको जले हुए हिस्से पर टमाटर का पेस्ट लगाना है, थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है और फिर साफ पानी से धो लेना है। ऐसा करने से जला हुआ बर्तन साफ हो जाएगा।
सोडे का इस्तेमाल
इसके अलावा, आप सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इसे जले हुए हिस्से पर लगाएँ। कुछ देर बाद बर्तन धो लें। अब नींबू को आधा काटकर उसमें नमक लगाकर जले हुए हिस्से पर रगड़ें। कुछ देर बाद धो लें।
इन बातों का ध्यान रखें Clean Burnt Utensils
इसके अलावा, कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे जले हुए बर्तन को तुरंत न धोएँ। साथ ही बहुत सख्त ब्रश का इस्तेमाल न करें। इससे बर्तन खराब हो सकता है। इन सभी सुझावों को अपनाकर आप जले हुए बर्तन आसानी से धो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ये भी पढ़ें : Get Glowing Skin with Juice: जूस से पाएं दमकती त्वचा, जानिए कौन सा जूस है साथ ही जानें इस जूस की रेसिपी