Charkhi Dadri News : वृक्ष हमारे जीवन के आधार: महादेव बलाली

0
66
Trees are the basis of our life Mahadev Balali
वृक्ष हमारे जीवन के आधार: महादेव बलाली

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। वृक्षों से हमें छाया के साथ ही फल भी मिलते हैं और वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करने साथ ही पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होते हैं। हमें पेड़ों के काटने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए, क्योंकि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। यह बात अपने जन संपर्क अभियान में मानव सहायता फाउंडेशन के संयोजक महादेव बलाली ने कारी मेला हिंदौकला धाम में पौधारोपण करते हुए कही।

पौधरोपण के साथ-साथ, लोगों ने पौधों की देखभाल करने और उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प भी लिया

उन्होंने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर प्रांगण में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और संरक्षण का संकल्प लिया। समाज सेवी महादेव बलाली ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पौधारोपण कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में चलाया गया,जहाँ स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पौधरोपण के साथ-साथ, लोगों ने पौधों की देखभाल करने और उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर समाज सेवी महादेव बलाली ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे हमें स्वच्छ हवा, फल, फूल और छाया प्रदान करते हैं। इसलिए, हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इस दिशा में प्रेरित करना है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है इस अवसर पर लगाए गए पौधे अधिक से अधिक फल फूलते हैं। अत: प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि पेड़ पौधो को लगाकर उनका संरक्षण भी करना चाहिए, ताकि हमारी प्रकृति को हरा भरा बनाया जा सके। हमारा प्रयास रहेगा कि पर्यावरण को बचाने और स्वस्थ जीवन जीने में हमारा फांडनडेशन मदद कर सके। इस अवसर हिंदौकला धाम के महाराज राकेश गिरि, सरपंच राजेश, राजेन्द्र, सुबे सिंह, सुरजभान सहित अनेक लोग मोजूद थे।

Charkhi Dadri News : जोन प्रभारियों को सदस्यता अभियान की कापियां वितरीत की