Charkhi Dadri News : विधायक सुनील सांगवान ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्याएं

0
73
MLA Sunil Sangwan held a public hearing and listened to people's problems
जनसमस्या सुनते विधायक सुनिल सांगवान।
  • समाधान के लिए फोन लगाकर अधिकारियों को दिए निर्देश

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। भाजपा के दादरी विधायक सुनील सांगवान ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। विधायक ने तुरंत समाधान कराने के लिए अधिकारियों को फोन लगाकर निर्देश दिए।

जनता दरबार में आए लोगों ने कहा कि जनता दरबार में लोगों के बीच बैठकर समस्याओं को सुनते हुए भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने वीवीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम किया। इससे आम आदमी खुश नजर आया कि वो सीधे विधायक से मिलकर अपनी बात रख सकता था। इस दौरान विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि दादरी में अब से पहले तानाशाही चली है। लेकिन अब विकसित सरपट दौड़ेगा और दादरी के विकास का सपना पूरा करेंगे। कहा कि विधानसभा से आये हुए लोगों के समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास में जुट जाते हैं।