Chandrashekhar joins protest against CAA outside Jama Masjid: जामा मस्जिद के बाहर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए चंद्रशेखर

0
401

नई दिल्ली। जामा मस्जिद में आज भी जुमे की नमाज के बाद सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण जामा मस्जिद पहुंचे। वहां उन्होंने जामा मस्जिद के बाहर संविधान की किताब दिखाई। वह ने जामा मस्जिद के बाहर तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद फिर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटीजन (एनआरसी) के खिलाफ दिल्ली के जामा मस्जिद में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुआ। बता दें कि कल ही चंद्रखेशर को कोर्ट ने सर्शत जमानत दी है। जिसमें वह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकते हैं। उन्हें दिल्ली से चार हफ्ते के लिए बाहर रहने का भी आदेश कोर्ट ने दिया था। वह शाम चार बजे दिल्ली से बाहर चले जाएंगे। बता दें कि चंद्रशेखर को पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आजाद के संगठन ने पुलिस की अनुमति के बगैर 20 दिसंबर को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च का आयोजन किया था, जिसके बाद चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था।