Chandigarh News : स्टार ऑफ ट्राइसिटी की तीज क्वींस बनी ममता डोगरा

0
156
Mamta Dogra became Teej Queen of Star of Tricity
  • दूसरे स्थान पर डिंपल और तीसरे स्थान पर सिम्मी गिल में मारी बाजी

(Chandigarh News) चंडीगढ़। स्टार ऑफ ट्राइसिटी क्लब द्वारा सैक्टर 13 में एक निजी होटल में करवाए गए तीज के समारोह ममता डोगरा तीज क्वींस बनी। ममता डोगरा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और कांग्रेस सोशल मीडिया की कोऑर्डिनेटर है। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर डिंपल और तीसरे स्थान पर एडवोकेट सिम्मी गिल में मारी बाजी है। वहीं टाइटल विनर में मधु बाला सोनू ठाकुर राजवंत कौर रही।इस तीज समारोह में 80 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया था। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में सुपर्णा सचदेव ने शिरकत की तो स्पेशल मेहमानों में आशा काहलो, जगजीत काहलों, सना, तिलक और दिनेश सरदाना तन्मय पुष्कर शामिल हुए।

सभी महिलाओं ने रैंप वॉक में हिस्सा लिया, जिसमें फर्स्ट ममता डोगरा, दूसरे स्थान पर डिंपल परमार तीसरे स्थान पर सिमी गिल रही । क्लब की संस्थापक और प्रबंधक प्रीति अरोड़ा ने बताया कि समारोह में सभी महिलाओं के लिए गेम्स, गिफ्ट्स, खान-पान का का प्रबंध स्टार ऑफ ट्राइसिटी द्वारा किया गया था। महिलाओं ने गिद्दा, डांस ढोल पर बोलिया पाई।
क्लब की प्रधान और उप प्रधान किरण झंडू और नीलिमा अरोड़ा में बताया की हमारी टीम ऐसे प्रोग्राम करवाते रहते। है ताकि महिलाएं एंजॉय कर सके। वहीं ब्रांड एंबेसडर ऋतु सिंह, मनिंदर कौर ने बताया कि महिलाओं के एंजॉयमेंट का तीज कार्यक्रम में पूरा ख्याल रखा गया। सभी को रिटर्न गिफ्ट्स दिए गए है। वहीं नीतू का जन्मदिन केक काट कर शुभकामनाएं दी गई है। वहीं कार्यक्रम में भाग लेने वाली सीमा भाटिया, सरोज बाला, माही, मिली गर्ग, खुशबू आदि सभी महिलाओं ने समारोह की प्रशंसा की ।

Panchkula News : अजय मित्तल ने दी नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई