
(Chandigarh News) डेराबस्सी। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के डायरेक्टर नियुक्त किए गए गुरप्रीत सिंह विर्क को आज पटियाला मुख्यालय में परिवहन मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आधिकारिक तौर पर विभाग में शामिल किया। इस अवसर पर आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बर्स्ट, मंडी बोर्ड के चेयरमैन, हलका डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झारवान, जिला मोहाली की अध्यक्ष श्रीमती प्रभजोत कौर मौजूद थे।
श्री लालजीत सिंह भुल्लर ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इसी तरह पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती रहेगी। भविष्य में भी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर पद मिलेंगे और गुरप्रीत विर्क पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
विधायक रंधावा ने गुरप्रीत सिंह विर्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें पार्टी का एक मेहनती और जुझारू कार्यकर्ता बताया। विधायक रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति प्रदेश की जनता के सच्चे प्यार और विश्वास के कारण ही पार्टी सत्ता में है और पंजाब सरकार पंजाब के बहुत ही ईमानदार और समझदार मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह जी मान के नेतृत्व में आम लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पद की तुलना पैसों से नहीं की जाती बल्कि आम घरों से आने वाले मेहनती और नेकदिल कार्यकर्ताओं को बिना किसी सिफारिश के पद दिए जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी सिर्फ आम घरों से आने वाले मेहनती और अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही पद दे रही है
पिछली सरकारों की तरह यहां पैसे के लिए कोई पद नहीं है, आम आदमी पार्टी सिर्फ आम घरों से आने वाले मेहनती और अथक परिश्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही पद दे रही है। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह विर्क ने पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के डायरेक्टर का पदभार संभालते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा और विधायक कुलजीत सिंह रंधावा का धन्यवाद किया और कहा कि पंजाब सरकार हर आम आदमी के सपने पूरे कर रही है और यह उनके लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है।
Panchkula News : एचएसआईआईडीसी सेक्टर-6 पंचकूला में किया 51 कर्मचारियों ने रक्तदान