Chandigarh News: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एकजुटता से मेयर चुनाव में फिर होगी जीत: सुरजीत ढिल्लो

0
656
Chandigarh News

Chandigarh News: आगामी 30 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर एकजुट होकर मैदान में उतर रही हैं। पिछली बार भी दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और मेयर पद पर जीत हासिल की थी। इस बार भी यह गठबंधन मजबूती से चुनाव जीतने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा ने कहा, “पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एकजुटता से मेयर का चुनाव जीतकर जनता की सेवा करने का हमारा संकल्प है। यह गठबंधन सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि चंडीगढ़ की जनता के विकास और बेहतरी के लिए है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस बार के चुनाव में मेयर पद के लिए उम्मीदवार आम आदमी पार्टी से होगा, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। दोनों दलों का यह गठबंधन न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करेगा, बल्कि शहर के विकास कार्यों को गति देगा।

इस मौके पर कांग्रेस के राजनीतिक सचिव नरेंद्र सिंह नन्दी, प्रदेश सचिव के आर महाजन, सैल के चेयरमैन फतेह सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी गठबंधन की एकजुटता और चंडीगढ़ में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार भी जनता का पूरा समर्थन इस गठबंधन को मिलेगा।