Chandigarh News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा

0
289
Chandigarh News
Chandigarh News: चण्डीगढ़ आज समाज चंडीगढ़: भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट, चण्डीगढ़ द्वारा अक्षय तृतीया पर  भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दौरान एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 से शुरू होकर सेक्टर 36, 35, 34, 45 से होकर बुडैल के शिव घनेरी मंदिर में सम्पन्न हुई शोभायात्रा का मार्केट एसोसिएशनों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में वाहनों का एक लंबा क़ाफ़िला था।
लगातार छठे वर्ष भी भगवान परशुराम ब्राह्मण ट्रस्ट द्वारा यह शोभायात्रा निकाली गयी है। शोभा यात्रा से पूर्व पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गये सभी लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान  विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
इस मौके पर भाजपा के नेता और अरूण सूद, अनिल दुबे, शशि शंकर तिवारी व परशुराम ट्रस्ट के पदाधिकारी विक्की शर्मा, सियाराम शर्मा, संदीप शर्मा, मुकेश शर्मा व सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद थे।