Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश के आसार

0
62
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश के आसार
Haryana Weather Update: आज पूरे हरियाणा में बारिश के आसार

पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में हो सकती है तेज बारिश, बाकी जिलों में मध्यम और बूंदाबांदी के आसार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश के होने का अनुमान जताया है। वहीं सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बूंदाबांदी की संभावना है। बता दें कि हरियाणा में बुधवार को मानसून की एंट्री हुई। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है।

यमुनानगर के 6-7 गांवों में घुसा सोम नदी का पानी

बुधवार को 9 जिलों रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर और हिसार में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा 55.6 मिलीमीटर बारिश यमुनानगर में हुई। इससे यहां बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां सोम नदी का पानी ओवरफ्लो होकर 6 से 7 गांवों में घुस गया। घरों तक पानी पहुंच गया। वहीं, खेतों में फसल जलमग्न हो गईं। 36 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसके बाद अगले 7 दिन बारिश के आसार हैं।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।