कहा, हमेशा देश सेवा करने वाला पंजाब आज बुरे हालात में फंसा
Punjab Flood News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ का कहर चरम पर है। बाढ़ से पंजाब खासकर किसान और पशुपालक हाल बेहाल हैं। लगभग पूरा पंजाब बाढ़ की चपेट में है और लोगों का बड़े स्तर पर नुकसान हो चुका है। इसी के चलते गुरुवार को जहां केंद्रीय कृषि मंत्री पंजाब की स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब के दौरे पर आए वहीं आप सुप्रीमों और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बहुत बड़ा कहर आया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी निस्वार्थ भाव से एक दूसरे की मदद कर रहे है। लेकिन केंद्र सकरार को भी इसमें मदद करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अफगानिस्तान में आए हुए भूकम्प के लिए भारत सरकार मदद भेज रही है। लेकिन लेकिन पंजाब में इतना बड़ा दुख है, इसलिए केंद्र सरकार पंजाब की भी मदद करे। वहीं, उन्होंने कहा कि हम संभव मुआवजा लोगों को देंगे।
37 साल बाद पहली बार ऐसी बाढ़ आई
चारों तरफ बहुत बड़ी बाढ़ आई हुई है। कई पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। कहते हैं 1988 में, यानी 37 साल पहले ऐसी बाढ़ आई थी। इसके बाद अब आई है। इतनी दुख की घड़ी में पंजाब सरकार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हमारे सारे मंत्री, सांसद-विधायक, हमारे सारे वर्कर, सारे अफसर, एसएसपी और डीसी इस काम में शिद्दत से लगे हुए हैं। लोग बचाने और राहत देने में जुटे हुए हैं।
मुसीबत में भी पंजाबियों का जोश बेमिसाल
केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब मुश्किल में है, लेकिन पंजाबियों का जोश देखने वाला है। एक पंजाबी दूसरे पंजाबी की जिस तरह मदद कर रहा है, वह निस्वार्थ भाव से है। लोग अपना सोचे बिना पड़ोसी की सेवा कर रहे हैं। पूरी कोशिश जारी है और पूरा प्रशासन लगा हुआ है। उन्होंने कहा- मैं केंद्र सरकार से विनती करना चाहूंगा कि इस दुख की घड़ी में जितनी मदद हो सके उतनी मदद की जाए। मैंने देखा है कि अफगानिस्तान में भूकम्प आने पर केंद्र सरकार ने मदद भेजी थी। यह अच्छी बात है कि दुनिया में कहीं भी कुछ हो तो मदद करनी चाहिए। लेकिन पंजाब में इतना बड़ा दुख है, इसलिए केंद्र सरकार पंजाब की भी मदद करे।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : केंद्रीय कृषि मंत्री से की पंजाब के लिए तत्काल पैकेज की मांग