Chandigarh News : केंद्र सरकार किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही : स्पीकर

0
92
Chandigarh News : केंद्र सरकार किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही : स्पीकर
Chandigarh News : केंद्र सरकार किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही : स्पीकर

कहा, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने जैसे खतरनाक फैसले ले रहे

Chandigarh News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। स्पीकर ने कहा कि आज देश का किसान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है लेकिन केंद्र सरकार आंखें मूंद कर बैठी हुई है। फसलों का लागत मूल्य ज्यादा है और कमाई कम है। किसान लगातार आर्थिक तंगी का शिकार हो रहा है। बैंक व अन्य संस्थाओं से लिए गए ऋण चुका पाने में असमर्थ है। यही कारण है कि आज देश का किसान आत्महत्या जैसे फैसले लेने को मजबूर है।

महाराष्ट्र में किसानों की स्थिति चिंताजनक

भाजपा नीत केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश के विभिन्न भागों, खासकर महाराष्ट्र में हर दिन किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में हो रही किसान आत्महत्याओं के आंकड़े पेश करते हुए केंद्र की कृषि नीति पर सवाल उठाए। संधवा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि इनपुट के ऊंचे दाम, झूठे वादे और मंदी के कारण किसान चिंताजनक स्थिति में पहुंच गए हैं।

किसानों के हितों की रक्षा में जुटी प्रदेश सरकार

पंजाब विस स्पीकर ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि को बढ़ावा देने के लिए दशकों से पंजाब के हिस्से के पानी के लिए बड़ी लड़ाई जीतकर पंजाब के पानी को दूसरे राज्यों में जाने से रोककर पंजाब के किसानों के खेतों तक पहुंचाया है, जिससे मोटर, बोरहोल और रखरखाव का खर्च कम हुआ है। सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मक्का लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : गुरुद्वारा से लौट रहे लोगों के लिए काल बनी कार