Share Market Update : सकारात्मक रुख के साथ हुई शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग

0
414
Share Market Update : सकारात्मक रुख के साथ हुई शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग
Share Market Update : सकारात्मक रुख के साथ हुई शेयर बाजार की साप्ताहिक क्लोजिंग

सेंसेक्स 316.57 व निफ्टी 116.90 अंक की बढ़त के साथ हुए बंद

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार पूरे सप्ताह की उठापटक के बाद आखिरकार सप्ताह के अंतिम दिन हरे निशान पर बंद हुआ। इससे निवेशकों ने कुछ राहत की सांस ली। ज्ञात रहे कि इस सप्ताह जहां शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ वहीं सप्ताह के बीच में इसमें 1200 से ज्यादा अंकों की गिरावट एक ही दिन दर्ज की गई। इस एक दिन की गिरावट में ही निवेशकों ने लाखों करोड़ रुपए गवां दिए।

इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़कर 82,814.71 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क 633.94 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 83,132.08 के अंतदेर्शीय उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 116.90 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,571.25 पर बंद हुआ, जिसमें इसके 36 शेयर सकारात्मक क्षेत्र में और 14 शेयर लाल निशान में रहे।

दिन के दौरान, यह 209.2 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 25,663.55 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।व्यापार समझौते की प्रगति और पैक्स सिलिका में भारत की भागीदारी को लेकर आशावाद के बीच बैंकिंग और धातु शेयरों में भारी खरीदारी के चलते शेयर बाजारों में तेजी आई। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे गिरकर 90.99 पर बंद हुआ।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने अब तक के रिकॉर्ड और नए उच्च स्तर को छू चुका है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो बीते सप्ताह यह अब तक शीर्ष स्तर 725.72 अरब डॉलर को छू गया। आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.66 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले जनवरी महीने में इसने 723.77 अरब डॉलर का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, 6 फरवरी को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में इसमें 6.71 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी और यह 717.06 अरब डॉलर पर आ गया था।

ये भी पढ़ें : AI Impact Summit 2026 Live : तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

  • TAGS
  • [post_tags]