Foreign Exchange Reserves : नए उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

0
436
Foreign Exchange Reserves : नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार
Foreign Exchange Reserves : नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े, देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने अब तक के 725.72 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूआ

Foreign Exchange Reserves (आज समाज), बिजनेस डेस्क : देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने अब तक के रिकॉर्ड और नए उच्च स्तर को छू चुका है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की बात करें तो बीते सप्ताह यह अब तक शीर्ष स्तर 725.72 अरब डॉलर को छू गया। आंकड़ों के अनुसार, 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 8.66 अरब डॉलर की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले जनवरी महीने में इसने 723.77 अरब डॉलर का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। हालांकि, 6 फरवरी को समाप्त हुए पिछले सप्ताह में इसमें 6.71 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई थी और यह 717.06 अरब डॉलर पर आ गया था।

वित्तीय और तकनीकी रूप से मजबूत हो रहा देश

विदेशी मुद्रा भंडार का 725.72 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचना भारत की मजबूत वृहद-आर्थिक स्थिति को दशार्ता है। यह विशाल भंडार वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रुपये के लिए एक ‘शॉक एब्जॉर्बर’ का काम करेगा। वहीं, एआई इनोवेशन के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी यह सुनिश्चित करती है कि भारत का भविष्य न केवल वित्तीय रूप से, बल्कि तकनीकी रूप से भी सुरक्षित और मजबूत हाथों में है।

विदेशी मुद्रा संपत्ति व स्वर्ण भंडार में मजबूती

देश की विदेशी मुद्रा संपत्ति भी 13 फरवरी को समाप्त हफ्ते में 3.55 अरब डॉलर बढ़कर 573.60 अरब डॉलर हो गई। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त की जाने वाली इस संपत्ति में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है। विदेशी मुद्रा भंडार को सबसे बड़ा बूस्ट सोने से मिला है। सोने के भंडार के मूल्य में 4.99 अरब डॉलर का भारी उछाल आया है, जिससे यह 128.46 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी की गई है। चांदी 9950 रुपये की बढ़त के साथ 2.52 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने का भाव बढ़कर 1.57 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 1,315 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

  • TAGS
  • [post_tags]