Business News Hindi : भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव

0
1170
Business News Hindi : भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव
Business News Hindi : भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव

स्विटजरलैंड के दावोस में संपन्न हुई डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक में दुनिया के दिग्गजों ने माना भारत का लोहा

Business News Hindi  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम(डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक जोकि पांच दिन तक चली का समापन गत दिवस हो गया। डब्ल्यूईएफ की यह बैठक इस बार स्विटजरलैंड के दावोस में संपन्न हुई। पांच दिन तक चली इस बैठक में दुनिया भर के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों सहित उद्योगपतियों ने शिरकत की। डब्ल्यूईएफ की इस वार्षिक बैठक में एक तरफ जहां दुनिया भर के तमाम देशों में टैरिफ, मौजूदा वैश्विक व्यापार को लेकर चिंता का माहौल दिखाई दिया।

वहीं भारत की आर्थिक वृद्धि और तकनीकी महत्वाकांक्षाओं को लेकर वैश्विक भरोसा मजबूत नजर आया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियों और निवेशकों के साथ भारत की भागीदारी लगातार गहरी हो रही है।

भारत से जुड़ना चाहती है विश्व की सैकड़ों कंपनियां

दावोस से साझा जानकारी में उन्होंने बताया कि बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी मैर्सक भारत के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर शिपिंग, बंदरगाह, रेलवे और सेमीकंडक्टर सामग्री से जुड़े लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काम कर रही है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका को मजबूती मिलती है।

उभरती अर्थव्यवस्था से निर्णायक आर्थिक शक्ति बना भारत

पिछले एक दशक में भारत ने उभरती अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर एक निर्णायक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और और केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि मजबूत आर्थिक वृद्धि और व्यापक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना ने इस परिवर्तन को गति दी है। संघवी ने कहा कि दशकों तक भारत को केवल एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जाता रहा, लेकिन आज यह परिभाषा देश की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती।

भारत की पहचान मजबूत साझेदार के रूप में बनी

भारती एंटरप्राइजेज के वाइस-चेयरमैन राजन भारती मित्तल ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक हालात के बीच भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राजन भारती मित्तल के मुताबिक, भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी तरह बरकरार है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है।

ब्लैकस्टोन ने माना भारत में अपार संभावनाएं

ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्जमैन ने कहा कि भारत अब उभरता हुआ बाजार नहीं, बल्कि पहले ही मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने अक को नई औद्योगिक क्रांति बताया और कहा कि भारत में लंबी विकास संभावनाएं हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को उन्होंने अस्थायी बताया, जबकि निजी निवेश में भारत को भविष्य का बड़ा अवसर बताया।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज वितरित करेंगे 61 हजार नियुक्ति पत्र

  • TAGS
  • [post_tags]