पेट्रोलियम मंत्रालय ने इससे जुड़ी सभी खबरों को बताया अफवाह, देश में र्इंधर भरपूर मात्रा में उपलब्ध
Petrol-Diesel Price (आज समाज), नई दिल्ली : केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बार फिर से यह स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल औश्र डीजल की कोई किल्लत नहीं है। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में दो माह से ज्यादा के लिए स्टॉक उपलब्ध है और इन दोनों की कीमतों में वृद्धि की फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों को भ्रामक बताया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ समाचार रिपोर्टों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है। सरकार के सामने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
एक रिपोर्ट में यह तथ्य किए थे पेश
दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम 25 से 28 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। देश में जारी राज्य चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सरकार के अनुसार, ऐसी खबरें लोगों में डर और घबराहट फैलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
जनता को राहत देने का प्रयास जारी
मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बावजूद आम जनता को राहत देने के लिए लगातार कदम उठाए हैं, ताकि लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई अहम कारकों से तय होती हैं। इनमें सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड आॅयल) की कीमतों का होता है, क्योंकि पेट्रोल और डीजल इसी से तैयार किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर क्रूड आॅयल महंगा होने पर घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें : Pakistan Shortage of food items : खाद्य पदार्थों की किल्लत से जूझ रहे पाकिस्तान के दो बड़े शहर


