Real Estate Investment : देश में रियल एस्टेट निवेश 72% बढ़ा

0
249
Real Estate Investment : देश में रियल एस्टेट निवेश 72% बढ़ा
Real Estate Investment : देश में रियल एस्टेट निवेश 72% बढ़ा

वर्तमान में यह नए रिकॉर्ड 5.1 अरब डॉलर पर पहुंचा

Real Estate Investment (आज समाज), बिजनेस डेस्क : पिछले कुछ समय में भारत की अर्थव्यवस्था ने तेजी से विकास किया है। लगभग सभी प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने विपरीत हालात में भी भारत की अर्थव्यवस्था को सबसे ज्यादा तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बताया है।

इसी बीच देश में जिन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा विकास और उभार देखने को मिला है उनमें रियल एस्टेट सेक्टर भी प्रमुख है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश में रियल एस्टेट के कारोबार और इसमें निवेश ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में जनवरी-मार्च में पूंजी निवेश सालाना आधार पर 72 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 5.1 अरब डॉलर पहुंच गया।

इस तरह बढ़ा रियल एस्टेट का दायरा

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई के मुताबिक, रिकॉर्ड निवेश में डेवलपर्स की मुख्य हिस्सेदारी रही। इसके बाद रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) का स्थान रहा। आंकड़ों के मुताबिक, कुल निवेश में डेवलपर्स की हिस्सेदारी 42 फीसदी रही, जबकि रीट का 40 फीसदी योगदान रहा। कुल निवेश का 96 फीसदी हिस्सा घरेलू निवेशकों से प्राप्त हुआ, जिसमें डेवलपर्स की प्रमुख भूमिका रही।

देश में तेजी से बढ़ रही अमीरों की गिनती

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और वैश्विक स्तर पर बढ़ते इसके प्रभाव का असर अब देश के सुपर रिच क्लब के आंकड़ों में भी साफ दिखाई देने लगा है। प्रमुख रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या में आने वाले वर्षों में भारी उछाल आने वाला है। अनुमान है कि साल 2031 तक भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 51 प्रतिशत बढ़कर 313 तक पहुंच जाएगी।

वैश्विक रैंकिंग में भारत का दबदबा

भारत अब दुनिया की छठी सबसे बड़ी अति अमीर आबादी वाला देश बन चुका है। अगर अरबपतियों की बात करें, तो पिछले पांच वर्षों में भारत में इनकी संख्या में 58 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है। इस श्रेणी में भारत अब विश्व स्तर पर अमेरिका, 914 अरबपति और चीन 485 अरबपति के बाद तीसरे स्थान पर काबिज है।

ये भी पढ़ें : Pakistan Shortage of food items : खाद्य पदार्थों की किल्लत से जूझ रहे पाकिस्तान के दो बड़े शहर

  • TAGS
  • [post_tags]