Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

0
681
Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार
Share Market Update : चौतरफा सकारात्मक सकेंतों से भारतीय शेयर बाजार गुलजार

सोमवार के बाद मंगलवार को भी हरे निशान पर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार इन दिनों चौतरफा सकारात्मक संकेतों के चलते पूरी तरह से गुलजार है। एक तरफ कुछ दिन पहले भारत ने यूरोपीय संघ के साथ सबसे बड़ी डील की। उसके कुछ ही दिन बाद यानि पिछले सप्ताह अमेरिका ने न केवल टैरिफ दरें घटाई बल्कि भारत के साथ व्यापार समझौते का भी ऐलान कर दिया। इन सभी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन यानि मंगलवार को भी तेजी का दौर जारी रहा।

इस तरह रहा शेयर मार्केट का हाल

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 84,273.92 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान, बेंचमार्क 417.2 अंक या 0.49 प्रतिशत उछलकर 84,482.95 के अंतरदिवस उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ। इंट्राडे सत्र में, सूचकांक 122.15 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 25,989.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति सुजुकी इंडिया, एक्सिस बैंक, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल थे।

सोने और चांदी की कीमत में गिरावट

मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे तक सोने की कीमतों में 1300 रुपये की गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमतों में 5800 रुपये की गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकें।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

स्पॉट गोल्ड की कीमत 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2% चढ़ा था। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 7% की तेजी आई थी। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के आॅल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : दो दिन की तेजी के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम

  • TAGS
  • [post_tags]