Business News Update : अकासा एयर ने आज से बढ़ाया किराया

0
242
Business News Update : अकासा एयर ने आज से बढ़ाया किराया
Business News Update : अकासा एयर ने आज से बढ़ाया किराया

199 रुपए से लेकर 1300 रुपए तक की वृद्धि, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर जारी होंगे नए नियम

Business News Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव का असर सबसे ज्यादा विमानन क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। खाड़ी देशों से र्इंधन की आपूर्ति बाधित होने के चलते जहां इसकी उपलब्धता पर दबाव बना हुआ है। वहीं सरकार ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी तरह की वृद्धि करने से इंकार किया है। इसके विपरीत जेट फ्यूल की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। इसी के चलते विमानन कंपनियां अब अपने किराये में वृद्धि कर रही हैं।

इसी के चलते अकासा एयर ने घोषणा की है कि 15 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लगाया जाएगा। एयरलाइन के अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क घरेलू उड़ानों के टिकटों पर 199 रुपये से 1,300 रुपये तक होगा। इस कदम से यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा।

यात्रियों पर प्रभाव और लागू होने की तिथि

यह नया ईंधन अधिभार 15 मार्च, 2026 से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि इस तिथि के बाद बुक किए गए सभी टिकटों पर यह शुल्क लगेगा। यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाते समय इस अतिरिक्त लागत को ध्यान में रखना होगा। यह कदम हवाई यात्रा को थोड़ा महंगा बना देगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी के बाद एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस पहले ही यह फैसला ले चुकी है।

बीते दिन इंडिगो ने बढ़ाया था किराया

बीते दिन भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाने का फैसला किया था। इंडिगो की ओर से जारी बयान के अनुसार यह बताया गया था कि अधिभार 425 से लेकर 2,300 रुपए तक होगा। कंपनी प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया था कि यह वृद्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय जेट ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लिया गया है। पिछले कुछ समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है। ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है। इस अधिभार का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के बोझ को कम करना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का ध्यान रखना होगा। यह अधिभार टिकट की मूल कीमत के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन ने कहा कि वह बाजार की स्थितियों की लगातार निगरानी करती रहेगी।

ये भी पढ़ें : LPG Shortage : कल से भारत पहुंचना शुरू होगा एलपीजी का स्टॉक

 

  • TAGS
  • [post_tags]