Bus falls victim in France, at least 33 people injured: फ्रांस में  हादसे का शिकार हुई बस, कम से कम 33 लोग घायल

0
337

एजेंसी,पेरिस। फ्रांस में एक यात्री बस के पलटने से 33 लोग घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना के समय बस पेरिस से लंदन जा रही थी। सोमे अधिकारियों के अनुसार रविवार की सुबह एक यात्री बस के पलटने से 33 लोग घायल हो गये। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है जबकि 29 लोगों को मामूली चोटे आयी है। दुर्घटना मे फ्रांस के 11, ब्रिट्रेन के 1०, अमेरिका के पांच, रोमानिया के दो, स्पेन, आस्ट्रेलिया, मारीशस, जापान, श्रीलंका के एक-एक नागरिक घायल हुये है। दुर्घटना के घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना के समय बस में चालक सहित कुल 33 लोग सवार थे। दुर्घटना को लेकर कुछ फ्रांसीसी मीडिया ने दावा किया कि इस बस हादसे में कुछ रूसी नागरीक भी घायल हुऐ हैं लेकिन फ्रांस में रूसी दूतावास के एक प्रवक्ता ने स्तुपनतिक को बताया कि रविवार को फ्लिक्सबस दुर्घटना में कोई भी रूसी नागरिक शामिल नहीं है।