Delhi Crime News : दिल्ली में हैवानियत, पति की हत्या, पत्नी से किया दुष्कर्म

0
107
Delhi Crime News : दिल्ली में हैवानियत, पति की हत्या, पत्नी से किया दुष्कर्म
Delhi Crime News : दिल्ली में हैवानियत, पति की हत्या, पत्नी से किया दुष्कर्म

आरोपी ने दंपति पर किया हथोड़े से हमला, खून से लथपथ महिला से की हैवानियत

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली में एक बार फिर से ऐसा हैवानियत का मामला सामने आया है जिसने हर सुनने वाले व्यक्ति के रोंगटे खड़े कर दिए। दरअसल यह वारदात मूल रूप से झांसी, यूपी के रहने वाले दपंति से हुई जोकि इन दिनों दिल्ली में कटवारिया सराय में रह रहे हैं। यहां पर आरोपी अखिलेश ने दंपति को सबक सिखाने के लिए भारी हथौड़े से उनपर हमला कर दिया।

आरोपी ने जैसे ही पति पर हथौड़े से वार किया तो उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने महिला पर वार किया। इस हमले में महिला भी खून से लथपथ जमीन पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं बल्कि उसने गंभीर रूप से घायल महिला के साथ रेप किया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में ही कबूला गुनाह

जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने यह कबूल किया कि वह दंपति को सबक सिखाना चाहता था। हत्या के बाद भी जब उसको संतुष्टि नहीं मिली तो उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह महिला से भी बदला लेना चाहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति झांसी, यूपी के रहने वाले थे। इनके यहां चार बेटियां व एक बेटा है। बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे गांव में रहते हैं। कुछ साल पहले पति गुरुग्राम में काम कर रहा था। वहां उसकी मुलाकात अखिलेश से हुई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

इसके बाद आरोपी अखिलेश का आना-जाना हो गया। कुछ समय पूर्व इनके ठेकेदार ने काम के लिए दिल्ली बुला लिया। दोनों कटवारिया सराय में रहने लगे। इस बीच आरोपी की महिला से बातचीत होने लगी। वह अक्सर उसके घर पर आकर उससे बातचीत करने लगी। इसके कुछ दिन बाद महिला ने आरोपी अखिलेश से बातचीत करना बंद कर दी। अखिलेश को लगा कि शायद वह की किसी दूसरे से नजदीकियां बढ़ गई हैं, इसलिए वह उसे नजरअंदाज कर रही है। बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले अपने कमरे में शराब पी। बाद में वह हथौड़ा लेकर दपंति के कमरे में पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दीं।