Panipat Factory Youth Suicide: पानीपत में फैक्ट्री में लटका मिला 2 बच्चों के पिता का शव

0
97
Panipat Factory Youth Suicide: पानीपत में फैक्ट्री में लटका मिला 2 बच्चों के पिता का शव
Panipat Factory Youth Suicide: पानीपत में फैक्ट्री में लटका मिला 2 बच्चों के पिता का शव

यूपी के फर्रुखाबाद का रहने वाला था अशोक कुमार
Panipat Factory Youth Suicide, (आज समाज), पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक फैक्ट्री के गोदाम में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक युवक की पहचान यूपी के फर्रुखाबाद के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई।

वह पुराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। युवक के पास दो बच्चे भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी एवं दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है। परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

गंगाराम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था अशोक

पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार गंगाराम कॉलोनी, पानीपत में किराए के मकान में रहता था। फैक्ट्री कर्मचारियों ने कहा कि वह नियमित तौर पर काम पर आया था और उसी दौरान गोदाम में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

कुरुक्षेत्र में करवा चौथ के दिन विवाहिता ने साड़ी के साथ लगाया फंदा

वहीं कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता कुछ दिन से परेशान चल रही थी। मृतक महिला की पहचान अंजू (32) निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद के रूप में हुई है। 2015 में अंजू की शादी सचिन कुमार से हुई थी। सचिन शाहाबाद में किसी कपड़े की दुकान पर काम करता है। शादी से उसके पास 8 साल की बेटी गुड्डू और 6 साल का बेटा आदित्य है।

दामाद ने मायके पहुंच दी जानकारी

शाहाबाद के जगीर विहार की रहने वाली रानी ने बताया कि आज (शुक्रवार) सुबह करीब 4:30 बजे उसका दामाद सचिन उसके घर पहुंचा। उसने बताया कि अंजू की तबीयत बहुत खराब हो गई है। वो सीरियस कंडीशन में है। जब उसने सचिन से सच्चाई पूछी तो उसने कबूल किया कि अंजू ने घर का दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की

वे तुरंत अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ सचिन के घर पहुंचे। यहां अंजू का शव सरिए पर साड़ी के साथ लटका हुआ था। उसकी बेटी करीब 2 महीने से परेशान चल रही थी। शायद इस कारण उसने सुसाइड कर लिया। रानी के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : अफीम तस्करी के आरोप में कुरुक्षेत्र पुलिस का एएसआई यूपी में गिरफ्तार