सीरियल किलर की तरह बर्ताव कर रही है भाजपा की केंद्र सरकारः सिसोदिया 

0
198
BJP's central govt is behaving like a serial killer
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली:
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकारों को गिराने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार एक सीरियल किलर की तरह बर्ताव कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता का आलम आज यह है कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार घबराने लगी है। हर हथकंडे अपनाकर, साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग कर, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को, अरविंद केजरीवाल द्वारा शिक्षा-स्वास्थ्य व जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों को रोकने का प्रयास कर रही है।

शिक्षा देना गुनाह है तो मैं हर सजा भुगतने के लिए तैयार 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें दिल्ली की जनता ने प्यार के साथ चुना है। हमारे साथ दिल्ली की जनता की वोट की ताकत है। कोई हमें खरीद नहीं सकता। इसलिए ये लोग मेरे खिलाफ एक बार नहीं 1 हजार बार रेड करवा लें पर इन्हें कुछ नहीं मिलेगा। मेरे खिलाफ 1 पैसे की बेईमानी का सबूत नहीं मिलेगा। मैंने ईमानदारी के साथ काम किए। बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनवाए। दिल्ली में पढ़ाई का शानदार माहौल तैयार किया। अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को आगे बढ़ाया। अगर यह करना गुनाह है तो मैं हर सजा भुगतने के लिए तैयार हूं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके द्वारा किए गए कामों की पूरे विश्व हो रही तारीफ है। यही मेरे खिलाफ फर्जी केस और सीबीआई की रेड की असली वजह है। भाजपा से यह तारीफ सहन नहीं हो रही इसलिए अपनी घटिया सोच के साथ साजिशें कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि मेरे घर 14 घंटे तक सीबीआई की रेड चली। सीबीआई ने घर का हर-एक कोना छान मारा लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। मेरे खिलाफ 1 पैसे की बेईमानी का सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ये लोग मेरे खिलाफ एक बार नहीं 1 हजार बार रेड करवा लें पर इन्हें कुछ मिलेगा नहीं।

यह इतिहास में भ्रष्टाचार होगा जिसमें सरकार और जनता को फायदा हुआः सिसोदिया 

उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि यह देश के इतिहास में भ्रष्टाचार का पहला मुद्दा होगा जिसमें सरकार को भी फायदा हुआ है और जनता को भी फायदा हुआ है। टीवी डिबेट पर भाजपा का कोई प्रवक्ता 10 हजार करोड़, दूसरा 8 हजार करोड़ का, कोई 1100 करोड़ का तो कोई 144 करोड़ का भ्रष्टाचार बताता है। सीबीआई बोलती है कि सूत्रों के अनुसार एक कम्पनी ने दूसरे के अकाउंट में 1 करोड़ रुपये भेजे तो यह भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि बेशक सीबीआई हेडक्वार्टर भी भाजपा हेडक्वार्टर में तब्दील हो चुका है लेकिन यह लोग अपने दफ्तर में बैठकर पहले तय कर लें की कितने का भ्रष्टाचार हुआ है।
SHARE