सदन की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे भाजपा विधायक को बाहर निकाला

0
209
BJP MLA making video of the proceedings of the house pulled out
आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली:
दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने शुक्रवार को भाजपा के विधायक अजय महावर द्वारा सदन की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड किए जाने को लेकर उनकी पार्टी के विधायकों को विशेष सत्र के पूरे दिन के लिए मार्शल की मदद से बाहर निकाल दिया। बिड़ला ने महावर से पूछा कि क्या उन्होंने कानून के खिलाफ जाकर विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड किया है?

विधायकों ने बिड़ला के प्रश्नों का नहीं दिया उत्तर 

उन्होंने कहा कि क्या आपने वीडियो रिकॉर्ड किया है? यदि आपने ऐसा किया है, तो आपका फोन जब्त क्यों नहीं किया जाना चाहिए? यह सदन के कानून के खिलाफ है। महावर और उनकी पार्टी के विधायकों ने बिड़ला के प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भाजपा विधायकों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। इसके बाद बिड़ला ने कहा कि भाजपा विधायकों ने सदन का समय व्यर्थ किया है।  उन्होंने भाजपा विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर निकाल दिया। भाजपा के विधायक सदन से बाहर आ गए और विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के पास खड़े हो गए। उन्होंने आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े विवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने और मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग करते हुए नारे लगाए।
SHARE