Haryana BJP: हरियाणा में भाजपा जल्द करेंगी चेयरमैनों की नियुक्तियां

0
62
Haryana BJP: हरियाणा में भाजपा जल्द करेंगी चेयरमैनों की नियुक्तियां
Haryana BJP: हरियाणा में भाजपा जल्द करेंगी चेयरमैनों की नियुक्तियां

1638 कार्यकर्ताओं को मार्केट कमेटियों में दी गई जगह
Haryana BJP, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा सरकार जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं को बोर्ड और निगमों में एडजस्ट करने जा रहे ही। सूचियां तैयार हो चुकी है। बस घोषणा होना बाकी है। कयास लगाए जा रहे है कि विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद बोर्ड और नियमों में चेयरमैनों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। पार्टी सबसे पहले सीएम विंडो एनीमेंट पर्सन और ग्रीवांस कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति करेगी।

इसके बाद मार्केट कमेटियों सहित अन्य पदों पर वर्करों को एडजस्ट किया जाएगा। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने बताया कि विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सूचियां जारी की जाएंगी। अकेले मार्केट कमेटियों में 117 कमेटियों के लिए 1638 कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।

पार्टी के प्रति समर्पित वर्करों को दी जाएगी प्राथमिकता

हर कमेटी में 14 सदस्य होंगे। इसके बाद चेयरमैनों की नियुक्तियां होंगी, जिनमें पार्टी के प्रति समर्पित वर्करों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाध्यक्षों से चर्चा के बाद सूची तैयार कर ली गई है और इसे जल्द जारी किया जाएगा।

विश्वासघात करने वालों को नहीं मिलेंगी जगह

हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भीतरघात और विश्वासघात करने वालों को भाजपा चेयरमैनी सहित कोई लाभ का पद नहीं देगी। भाजपा ने 2 चुनावों की सर्वे रिपोर्ट पर एक लिस्ट तैयार की थी। इसमें उन नेताओं और पदाधिकारियों के नाम हैं जिन्होंने चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हराने का काम किया। सभी भाजपा जिलाध्यक्षों से उनके जिले की सूची शेयर कर दी गई है। चेयरमैन व सदस्यों में ऐसे वर्करों के नाम शामिल नहीं होंगे।

19 विधानसभा सीटों पर रहेगा विशेष ध्यान

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भले ही बंपर जीत हासिल की हो, लेकिन वह हरियाणा के 5 जिलों में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। इन जिलों में नूंह, सिरसा, झज्जर, रोहतक और फतेहाबाद शामिल हैं। इन जिलों में कुल 19 विधानसभा सीटें हैं। इन जिलों में भाजपा का खास फोकस रहेगा। चेयरमैनी के जरिए भाजपा यहां प्रतिनिधित्व देना चाहेगी।

यह भी पढ़े : भारत पूरे विश्व को निर्यात करेगा ईवी : मोदी