Delhi BJP News : दिल्ली एमसीडी में भाजपा होगी पहले से ज्यादा मजबूत

0
179
Delhi BJP News : दिल्ली एमसीडी में भाजपा होगी पहले से ज्यादा मजबूत
Delhi BJP News : दिल्ली एमसीडी में भाजपा होगी पहले से ज्यादा मजबूत

आप से अलग हुए पार्षदों की नई पार्टी कर सकती है भाजपा से समझौता

Delhi BJP News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की राजनीति में गर्मी लगातार बनी हुई है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी एक दशक तक शासन करने के बाद अब लगातार कमजोर होती जा रही है वहीं भाजपा करीब 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने के बाद अब लगातार मजबूत हो रही है। दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है। यही कारण है कि हर नेता अपना भविष्य भाजपा के साथ मिलकर ही देख रहा है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से अलग हुआ बागी विधायकों का गुट जहां नई पार्टी बना चुका है अब यह खबरें आ रहीं है कि जल्द ही यह पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है।

वार्ड समिति चुनाव के दौरान हो सकता है गठबंधन

भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के बीच खासकर रोहिणी, पश्चिमी और दक्षिणी जोन की वार्ड समितियों के चुनावों को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के बीच गठबंधन होने पर आप के लिए दूसरा बड़ा झटका होगा, क्योंकि वह तीन वार्ड समिति से बेदखल हो सकती है।

रोहिणी, पश्चिमी और दक्षिणी जोन ऐसे हैं जहां इन पार्षदों के पार्टी छोड़ने से आप का बहुमत या तो कमजोर हो गया है या फिर पूरी तरह खत्म हो चुका है। तीन जोन में से दो में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी और एक में भाजपा के चुनाव लड़ने की संभावना है। रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी का बहुमत नहीं रहा। यहां कांग्रेस के दो पार्षदों के हाथ में सत्ता की चाबी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्षदों के भाजपा के बजाय इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को समर्थन देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए भाजपा इस वार्ड समिति को इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को दे सकती है।

दक्षिणी जोन में आप खो चुकी बहुमत

दक्षिणी जोन में आम आदमी पार्टी बहुमत खो चुकी है। यहां उसके पास केवल 10 पार्षद बचे हैं, जबकि भाजपा और अन्य दलों के पार्षदों की संख्या भी 10 ही है। गत वर्ष इसी जोन में भाजपा ने आप के कुछ पार्षदों से क्रॉस वोटिंग करा कर समिति में अपनी स्थिति मजबूत की थी। इस बार भी भाजपा को इसी रणनीति से लाभ मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Today : चिलचिलाती गर्मी ने दिल्ली वासियों को किया बेहाल