भाजपा 365 दिन कार्य करने वाली पार्टी चुनावों के तुरंत बाद एमसीडी चुनाव में कार्य कर रहे भाजपा नेता : कश्यप

0
235
  • हिमाचल में हुआ बंपर मतदान, यह मतदान भाजपा के पक्ष में, विधानसभा चुनावों के सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा
आज समाज डिजिटल, शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (BJP State President Suresh Kashyap) ने कहा है कि भाजपा शीघ्र ही हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक करेगी। इस बैठक में विधानसभा चुनावों के सभी प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा। हालांकि पार्टी पूर्ण रूप से आश्वस्त है कि इस बार प्रदेश में रिवाज बदलेगा और भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में पिछली बार से अधिक सीटें जीतकर नया रिवाज बनाएगी और प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार स्थापित होगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार प्रदेश में बम्पर मतदान हुआ है और जनता के रूझान एवं उत्साह से साफ जाहिर है कि प्रदेश की जनता ने इस बार प्रदेश में हुए विकास के नाम पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भाजपा की विधानसभा चुनावों के लिए गठित विभिन्न समितियों की बैठक परवाणू में सम्पन्न हुई थी, जिसमें समितियों द्वारा किए गए चुनावी कार्यों के लिए उनका आभार प्रकट किया गया था और उनसे सुझाव आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ समितियों ने चुनाव से संबंधित सुझाव प्रकट किए थे, जिन पर पार्टी ने अमल करने आश्वासन दिया है और जो कुछ कमियां रह गई है उन्हें भी दूर किया जाएगा।
कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच अपना अस्तित्व खो चुकी है। आजकल कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी-अपनी वरिष्ठता को साबित करने का प्रयास कर रहे हैं, परन्तु उनकी यह दिल्ली दौड़ किसी काम नहीं आएगी और हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बंपर मतदान हुआ है और यह मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हुआ है। हर वर्ग ने बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है, जिससे एक बड़े बहुमत वाली सरकार हिमाचल प्रदेश में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने जा रहे हैं और इसी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी गुजरात एवं नगर निगम दिल्ली में भी एक जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है। (BJP News Himachal)
सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तुरंत चुनाव समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता एमसीडी दिल्ली के चुनाव में कार्य करने चले गए हैं। भाजपा प्रदेश के 25 से अधिक नेता दिल्ली चुनावों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक निरंतर काम करने वाला राजनीतिक दल है और भाजपा का कार्यकर्ता 365 भारतीय जनता पार्टी एवं समाज के लिए काम करता है।

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा में धक्का मुक्की, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह, ऊपर चढ़े कार्यकर्ता, वीडियाे वायरल

ये भी पढ़ें : इसरो ने लॉन्च किया PSLV-C54 रॉकेट, महासागरों के वैज्ञानिक अध्ययन और चक्रवातों पर रखेगा पैनी नजर

ये भी पढ़ें : बदले बदले लुक में नजर आएंगे एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स, नई गाइडलाइन जारी 

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 Retention List : जानिए किस टीम से कौन सा खिलाड़ी हुआ बाहर

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE