Lord Parshuram’s Birth Anniversary: ब्राह्मण सभा में हवन यज्ञ कर मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

0
6
 यज्ञ में आहुति डालते विप्रबंधु।
 यज्ञ में आहुति डालते विप्रबंधु।

Lord Parshuram’s Birth Anniversary,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के परशुराम भवन में हवन यज्ञ किया गया। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने बताया कि ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय भावना’ की भावना से आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

राहुल शास्त्री के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ किए गए इस हवन यज्ञ में मुख्य यजमान भारत बोहरा व उनकी पत्नी रहे। हवन के उपरांत सचिव ने ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ द्वारा बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव के बारे में ब्राह्मण सभा की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रम सभी की सहमति से बड़े स्तर पर किया जाएगा। सभा की तरफ से प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने इस हवन यज्ञ में आहुति डालने के लिए पहुंचे विप्र समाज के सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर काफी संख्या में विप्र बंधुओं ने यज्ञ में आहुति डाली

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर संजय जोशी, प्रोफेसर विनोद शर्मा, परमानंद, सुरेश शर्मा, विश्वनाथ मिश्रा, सज्जन शर्मा, आनंद स्वरूप तिवारी, दीनदयाल, नरेश शर्मा, प्रमोद शास्त्री, सतीश शर्मा, सागर दत्त शर्मा, विजय भारद्वाज, सुभाष तिवाडी, बुद्धि प्रकाश वशिष्ट, जयप्रकाश गौतम, राजेश दिल्लीवान, पूर्व प्रधान राजेश दीवान, प्रदीप कौशिक, नगर पालिका के चैयरमेन रमेश सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी, सुकेश दीवान, सतीश लाटा, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, सूर्य प्रकाश कौशिक, वीरेंद्र, गजानंद, प्रमोद भारद्वाज, सतवीर शास्त्री, कृष्ण शर्मा, ताराचंद शर्मा, माता दिन शर्मा, पंकज जोशी आदि काफी संख्या में विप्र बंधुओं ने यज्ञ में आहुति डाली।

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE