Delhi BJP News : दिल्ली में उम्मीदों पर खरा उतर रही भाजपा सरकार : सचदेवा

0
88
Delhi BJP News : दिल्ली में उम्मीदों पर खरा उतर रही भाजपा सरकार : सचदेवा
Delhi BJP News : दिल्ली में उम्मीदों पर खरा उतर रही भाजपा सरकार : सचदेवा

भाजपा सरकार आज पेश करेगी अपने 100 दिन के कार्यकाल का लेखा जोखा

Delhi BJP News (आज समाज), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद विधानसभा में लौटी भाजपा आज सरकार के 100 दिन पूरे करने वाली है। आज दिल्ली सीएम भव्य समारोह में अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां दिल्ल की जनता के सामने रखेंगी। इसी बीच दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा हैं कि अरविंद केजरीवाल सरकार के 10 साल के कुशासन के बाद जनता ने फरवरी 2025 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली के विकास एवं रखरखाव का दायित्व सौंपा।

उन्होंने कहा की कल दिल्ली में वर्तमान भाजपा सरकार 100 दिन का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। 10 वर्ष के कुशासन के बाद सत्ता में आई सरकार के काम को आंकने के लिए 100 दिन बहुत कम हैं पर यह हर्ष का विषय है की भाजपा सरकार इस अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है।

अब दिल्ली में प्रो एक्टिव सरकार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है की जहां अरविंद केजरीवाल अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केन्द्र सरकार, भाजपा एवं अधिकारियों पर दोषारोपण की नकारात्मक राजनीति करते थे वहीं भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है और इसका काम ही इसकी पहचान बन रहा है।सचदेवा ने कहा है कल दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेगी पर आम आदमी के दृष्टिकोण से देखें तो रेखा गुप्ता की सरकार ने इस अल्पकाल में जो सफलताएं प्राप्त की हैं

भाजपा के दावों पर कांग्रेस का तंज

एक तरफ जहां दिल्ली सरकार अपने 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि इन 100 दिन में दिल्ली में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। दिल्ली के लोग आज भी उन्हीं समस्याओं का सामना करने पर मजबूर है जो वो पिछले 10 साल से कर रहे थे। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और लोग डर के साये में जी रहे हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ी समस्या हर बारिश में जगह-जगह हो रहा जलभराव ज्यों की त्यों खड़ी है। जिसका हल होता दिखाई नहीं दे रहा। यह सब बातें भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रहीं हैं।

ये भी पढ़ें : Pakistani Spy in Delhi : दिल्ली में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार