BJP Celebrated Martyrdom, ज़िला भाजपा के सभी 16 मंडलो में मनाया गया बलिदान दिवस

0
307
आज समाज डिजिटल,पानीपत:
BJP Celebrated Martyrdom: आज हम अपने सम्मान व अधिकारों की बात करते है ये सब अमर बलिदानियों के बलिदानों से सम्भव हो पाया है। ये शब्द सांसद भाटिया ने अमर बलिदानी सरदार भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर मॉडल मण्डल में कहे। संजय ने कहा की कांग्रेस के राज में पुस्तको में इन अमर बलिदानियों को उग्र वादी पढ़ाने का दुष्कृत्य किया गया। कांग्रेस ने सही इतिहास छुपाने के का पाप किया है। भगतसिंह ,राज गुरु व सुखदेव को जो स्थान मिलना चाहिए था वो जान बूझकर नही दिया गया। जिस भगतसिंह का पूरा परिवार पिता चाचा सब आज़दी की लड़ाई के अग्रणी सिपाही थे उनके योगदान को नजरअंदाज किया गया। BJP Celebrated Martyrdom

अमर बलिदानियों को भाजपा देगी सम्मान

अब भाजपा ने तय किया है कि इतिहास में जिन अमर बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को वो सम्मान देगी जो पूर्व में कांग्रेस नहीं दिया ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सामलखा ग्रामीण मण्डल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। BJP Celebrated Martyrdom डॉ अर्चना कहा जनवरी में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मना नेता जी को संम्मान दिया। फरवरी में अमर बलिदानी चन्द्र शेखर आज़ाद का बलिदान दिवस मनाकर सम्मान दिया। उसी कड़ी में आज भाजपा रंग दे मेरा बसन्ती चोला गा कर भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव को सम्मान दे रही। BJP Celebrated Martyrdom

 

BJP Celebrated Martyrdom
BJP Celebrated Martyrdom

डॉ अर्चना ने स्वयं ट्रेक्टर चलाया

डॉ अर्चना ने कहा हम स्वतंत्रता से जी सके इसके लिए इन अमर बलिदानियों जो बलिदान दिए उसके लिये बड़े से बड़ा सम्माम भी छोटा परंतु भाजपा का प्रयास है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन अमर बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर सके। डॉ अर्चना ने कहा कि भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव महज तीन नाम ही नही अपितु पूरी क्रांति है। डॉ अर्चना ने कहा हमे उस भारत को शहीदों के स्वप्न का भारत का निर्माण करने में योगदान देना चाहिए। मोदी जी पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन कर अमर बलिदानियों कर सपने को साकार किया है। डॉ अर्चना को बाइक व कार व ट्रेक्टर के लंबे काफिला के साथ ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल तक लाया गया। डॉ अर्चना ने स्वयं ट्रेक्टर चलाया। BJP Celebrated Martyrdom

भाजपा के सभी सोलह मंडलो में आज अमर बलिदान दिवस मनाया

ज़िले भाजपा के सभी सोलह मंडलो में आज अमर बलिदान दिवस मनाया गया। सभी समारोहों में सर्व प्रथम राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया। अमर बलिदानियों भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित सभी लोगो ने खटकड़ कलां, हुसैनी वाला, लुधियाना व पुणे लाई बलिदानी मिट्टी से तिलक किया। सभी समारोहों में पूरे उत्साह से मेरा रंगे दे बसंती चोला तराना गया गया। BJP Celebrated Martyrdom

 

BJP Celebrated Martyrdom
BJP Celebrated Martyrdom

युवाओं को भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए

पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक हरपाल ढांडा ने, बिचपडी, बबैल व सिवाह मंडलो में शिरकत की अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि महज 23 साल की उम्र देश के लिए भक्तसिंह बलिदान हो गए,जिससे हमें प्रेरणा मिलती है कि हम देश के लिए सब कुछ अर्पित करने को उद्यत रहना चाहिए। महिपाल ने कहा युवाओं को भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। BJP Celebrated Martyrdom
सब आत्मनिर्भर भारत मे योगदान दे
शहरी विधानसभा क्षेत्र में पांचों मंडलो में में विधायक प्रमोद विज ने भाग लिया, उन्होंने अपने उद्बोधन कहा कि आज़ादी हमें मिल गई, परन्तु आज़ादी के दीवानों ने जिस आज़ाद भारत कल्पना की थी वो पूरी नहीं हुई थी पूर्व की सरकारें बलिदानियों के बजाए अन्य लोगों को महिमामण्डित करने में लगी थी, 2014 में मोदी जी नेतृत्व में राष्ट्रवादी सरकार तब बलिदानियों के स्वप्न के भारत निर्माण आत्मनिर्भर भारत का निर्माण आरम्भ हुआ। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब आत्मनिर्भर भारत मे योगदान दे। BJP Celebrated Martyrdom
इसराना विधानसभा क्षेत्र तीनो मंडलो में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण लाल पंवार ने कहा भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के समता मूलक समाज के स्वप्न को भाजपा समरसता व अंत्योदय के माध्यम से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमे अपने अमर बलिदानियों से राष्ट्र प्रथम का सबक सीखना चाहिए। समालखा विधान सभा क्षेत्र के पांचों मंडलो में प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने भाग लिया उन्होंने उन्होंने कहा गलत इतिहास बताना व पढ़ाना आने वाली पीढ़ियों को अंधेरे रखना है जब सही इतिहास हम पढ़ेंगे व पढ़ाएंगे तभी हम गौरवशाली अनुभव करंगे। BJP Celebrated Martyrdom
ये कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने कहा कि भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव आज के यूआओं के आदर्श है। युवा उनसे प्रेरणा ने देश पर सबकुछ बलिदान करने को तटपर रहना चाहिए। उन्होंने समारोहों को सफल बनाने के लिए सबका आभार व्यक्त किया बलिंदर आर्य ने बताया कि पूरे ज़िले सोलह मंडलो के अलावा भी युवा मोर्चा ने कुल 24 कार्यक्रम आयोजित किए। कई स्थानों पर बाइक रैली निकाली गई। BJP Celebrated Martyrdom
SHARE