तेनाली रमन: बीज का घड़ा Seed Pitcher

0
702
Seed Pitcher

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Seed Pitcher: एक बार की बात है भरत और कुमार नाम के दो मित्र थे। भरत ने तीर्थयात्रा पर जाने का निर्णय किया। भरत के पास 5000 सोने के सिक्के थे। उसने सभी सोने के सिक्के एक घड़े में डाले और ऊपर से उसमे बीज डाल दिए जिससे यह लगे की पुरे घड़े में बीज ही है। वह यह घड़ा लेकर कुमार के घर गया। वह कुमार से बोला की मै अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा के लिए जा रहा हूँ। मुझे एक वर्ष का समय लगेगा जब तक मै न लौटू तब तक यह घड़ा तुम अपने पास रख लो।

Seed Pitcher

Seed Pitcher : कुमार ने घड़ा अपने पास रख लिया। एक वर्ष भी बीत गया लेकिन भरत तीर्थयात्रा से नहीं लौटा। कुमार ने यह जानने के लिए की घड़े में क्या है पूरा घड़ा खाली कर दिया। जब उसको घड़े के नीचे सोने के सिक्के मिले तो वह खुश हुआ। उसने सभी सोने के सिक्के ले लिए। इसके बाद उसने बाजार से नए बीज लाकर घड़े को भर दिया। कुछ दिनों बाद जब भरत तीर्थयात्रा से लौटा तो उसने कुमार से अपना घड़ा माँगा।

अकबर-बीरबल: ऊंट की गर्दन Camel’s Neck

Seed Pitcher :

तुमने तो मुझको बीजों से भरा घड़ा दिया था  Seed Pitcher

कुमार ने उसको वह घड़ा दे दिया। भरत घड़े में सोने के सिक्के न देखकर कुमार से अपने सोने के सिक्के मांगने लगा। कुमार ने उसको अनजान बनकर कहा कि कौन से सोने के सिक्के तुमने तो मुझको बीजों से भरा घड़ा दिया था। भरत कुमार को लेकर तेनाली रमन के पास गया। उसने तेनाली रमन को सारी बात बताई।

Seed Pitcher :  तेनाली रमन ने घड़े के बीजों को देखकर कहा की तुम कुमार के पास घड़ा डेढ़ वर्ष पहले छोड़ कर गए थे। लेकिन ये बीज तो नए लग रहे है। कुमार ने तुम्हारे घड़े में से सोने के सिक्के निकाल कर इसमें नए बीज बाजार से लाकर डाल दिए है। कुमार फिर भी तेनाली रमन से मना करने लगा कि उसने सोने के सिक्के नहीं निकाले। तेनाली ने कुमार को कहा की अब तुमको भरत को 10000 सोने के सिक्के लौटाने होंगे।

यह सुनकर कुमार आश्चर्य से बोला की लेकिन घड़े में तो 5000 सिक्के थे। उसके यह बोलने से यह तय हो गया की उसने ही सोने के सिक्के चुराई है। भरत ने तेनाली रमन की चतुराई की प्रशंसा की।

Read Also : कैरियर बनाने के लिए स्वीकारे चुनौती Accept Challenge Make Career

शिक्षा : हमें किसी से किया हुआ वादा पूरा जरूर करना चाहिए।

Read Also : घर में होगा सुख-समृद्धि का वास Happiness And Prosperity In House

Read Also : गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने के टिप्स Healthy And Fit In Summer

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE