अकबर-बीरबल: ऊंट की गर्दन Camel’s Neck

0
696
Camel's Neck

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Camel’s Neck : बीरबल की सूझबूझ और हाजिर जवाबी से बादशाह अकबर खुश रहते थे। बीरबल किसी भी समस्या का हल चुटकियों में निकाल देते थे। एक दिन बीरबल की चतुराई से खुश होकर बादशाह ने उन्हें इनाम देने की घोषणा कर दी। काफी समय बीत गए, बादशाह इस घोषणा के बारे में भूल गए। उधर, बीरबल इनाम के इंतजार में बैठे थे। बीरबल उलझन में थे कि वो बादशाह अकबर को इनाम की बात कैसे याद दिलाएं।

Camel's Neck

Camel’s Neck : एक शाम बादशाह अकबर यमुना नदी के किनारे सैर का आनंद उठा रहे थे कि उन्हें एक ऊंट घूमता हुआ दिखाई दिया। ऊंट की गर्दन देख राजा ने बीरबल से पूछा कि बीरबल, क्या तुम जानते हो कि ऊंट की गर्दन मुड़ी हुई क्यों होती है?

बादशाह का सवाल सुनते ही बीरबल को उन्हें इनाम की बात याद दिलाने का मौका मिल गया। बीरबल से झट से उत्तर दिया कि महाराज, दरअसल यह ऊंट किसी से किया हुआ वादा भूल गया था, तब से इसकी गर्दन ऐसी ही है। बीरबल ने कहा कि लोगों का यह मानना है कि जो भी व्यक्ति अपना किया हुआ वादा भूल जाता है, उसकी गर्दन इसी तरह मुड़ जाती है।

Read Also : बच्चों को कैसे दें सकारात्मक ऊर्जा How To Give Positive Energy To Children

Camel's Neck

Camel’s Neck : बीरबल की बात सुनकर बादशाह हैरान हो गए और उन्हें बीरबल से किया हुआ वादा याद आ गया। उन्होंने बीरबल से जल्दी महल चलने को कहा। महल पहुंचते ही बादशाह अकबर ने बीरबल को इनाम दिया और उससे पूछा कि मेरी गर्दन ऊंट की तरह तो नहीं हो जाएगी न?

बीरबल ने मुस्कुराकर जवाब दिया, कि नहीं महाराज। यह सुनकर बादशाह और बीरबल दोनों ठहाके लगाकर हंस दिए। इस तरह बीरबल ने बादशाह अकबर को नाराज किए बगैर उन्हें अपना किया हुआ वादा याद दिलायाऔर अपना इनाम लिया।

Read Also : कैरियर बनाने के लिए स्वीकारे चुनौती Accept Challenge Make Career

शिक्षा : हमें किसी से किया हुआ वादा पूरा जरूर करना चाहिए।

Read Also : घर में होगा सुख-समृद्धि का वास Happiness And Prosperity In House

Read Also : गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने के टिप्स Healthy And Fit In Summer

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE