अकबर-बीरबल : आगरा कौन सा रास्ता जाता है? Which Way Leads To Agra?

0
465
Which Way Leads To Agra?

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
Which Way Leads To Agra? : बादशाह अकबर को शिकार करना बहुत पसंद था। एक बार बादशाह अकबर सैनिकों के साथ शिकार पर निकले। शिकार करते-करते वो इतने आगे चले गए कि वो अपने दल से छूट गए। उनके साथ कुछ ही सैनिक रह गए थे। अब शाम होने को थी और सूरज ढलने वाला था। साथ ही अकबर और उनके साथ के सैनिकों को भूख भी सताने लगी थी।

Which Way Leads To Agra?

Which Way Leads To Agra?: दूर निकल आने पर बादशाह अकबर को यह एहसास हुआ कि वो रास्ता भटक गए हैं। आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा था जिससे रास्ते के बारे में पूछा जा सके। थोड़ी दूर और चलने पर उन्हें एक तिराहा नजर आया। बादशाह को देखकर खुशी हुई कि चलो इनमें से कोई न कोई रास्ता राजधानी तक तो जाता ही होगा।
सभी इसी उलझन में थे कि किस रास्ते पर चला जाए। तभी सैनिकों की नजर सड़क किनारे खड़े एक लड़के पर पड़ी। वह लड़का बड़ी हैरानी से महाराज के घोड़े और सैनिकों के हथियारों को देख रहा था। सैनिकों ने उस बालक को पकड़कर महाराज के सामने पेश किया।

 Which Way Leads To Agra?

Read Also : अकबर-बीरबल: ऊंट की गर्दन Camel’s Neck

Which Way Leads To Agra?: बादशाह अकबर ने लड़के से पूछा कि ऐ लड़के। इनमें से कौन सा रास्ता आगरा जाता है?” यह बात सुनकर बच्चा जोर से हंसने लगा। यह देखकर राजा को गुस्सा आया। लेकिन उन्होंने शांत भाव से उससे उसकी हंसी का कारण पूछा। लड़के ने जवाब दिया, “यह रास्ता चल नहीं सकता है तो यह आगरा कैसे जाएगा। आगरा पहुंचने के लिए तो आपको खुद चलना पड़ेगा।”

Read Also : कैरियर बनाने के लिए स्वीकारे चुनौती Accept Challenge Make Career

Which Way Leads To Agra?: महाराज लड़के की सूझबूझ को देखकर चकित रह गए। उन्होंने प्रसन्न होकर बच्चे का नाम पूछा। लड़के ने जवाब में अपना नाम महेश दास बताया। महाराज ने उसे इनाम में सोने की अंगूठी दी और दरबार में आने का न्योता दिया। इसके बाद बादशाह अकबर ने लड़के से पूछा कि क्या तुम मुझे बता सकते हो कि किस रास्ते पर चलने से मैं आगरा पहुंच पाऊंगा? लड़के ने शालीनता से सही रास्ता बताया और महाराज अपने सैनिकों के साथ आगरा की ओर चल पड़े। यही लड़का बड़ा होकर बीरबल के नाम से प्रसिद्ध हुआ और बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक कहलाया।
शिक्षा : ज्ञान और सूझबूझ का सम्मान करना चाहिए।

Read Also: तेनाली रमन: बीज का घड़ा Seed Pitcher

Read Also : गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने के टिप्स Healthy And Fit In Summer

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
SHARE