बिकिनी क्वीन Priyanka Chopra का समंदर किनारे जलवा, वायरल हुईं वेकेशन फोटोज

0
76
बिकिनी क्वीन Priyanka Chopra का समंदर किनारे जलवा, वायरल हुईं वेकेशन फोटोज

आज समाज, नई दिल्ली: Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने ग्लैमर और टैलेंट का डंका बजा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फैमिली वेकेशन मूड में हैं। हाल ही में अपना 43वां बर्थडे धूमधाम से मनाने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर कीं, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में जहां प्रियंका फुल ऑन बीच बेबी मोड में नजर आईं, वहीं उनके पति निक जोनस एक परफेक्ट डैडी बनकर बेटी मालती मैरी के पीछे भागते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैन्स कह रहे हैं – “प्रियंका सच में जिंदगी में जीत चुकी हैं!”

प्रियंका और निक का रोमांटिक लिप-लॉक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो येलो और रेड बिकिनी में समंदर किनारे रेस्ट करती, झूला झूलती और खुलकर मुस्कुराती नजर आईं। एक फोटो में तो प्रियंका और निक का रोमांटिक लिप-लॉक मोमेंट भी देखने को मिला, जिसे फैंस ने “प्योर लव” कहकर ट्रोल नहीं बल्कि ट्रेंड बना दिया।

वहीं, दूसरी ओर निक जोनस ‘डैडी ड्यूटी’ में इतने बिजी नजर आए कि हर किसी का दिल जीत लिया। कभी बेटी मालती का हाथ थामे, तो कभी पीछे भागते – ये मोमेंट्स किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थे।

प्रियंका का इमोशनल कैप्शन

इन शानदार फोटोज के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा – “जिंदगी में जीत रही। धन्य हूं। सभी बर्थडे विशेज, मैसेज और कॉल्स के लिए दिल से धन्यवाद। मेरा दिल भर गया।” प्रियंका के इस इमोशनल पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उन्हें “क्वीन” कह रहा है तो कोई “रियल बॉस लेडी”।

वर्क फ्रंट पर भी बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ जितनी रंगीन है, प्रोफेशनल लाइफ भी उतनी ही एक्टिव। जल्द ही वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म और एक इंडियन प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा निक जोनस भी अपने म्यूजिक टूर और फैमिली टाइम को बैलेंस कर रहे हैं।