- जिला कारागार में हुआ गीता पाठ का आयोजन : बंदियों को गीता के उपदेशों से मिली नई दिशा
(Bhiwani News) भिवानी। दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय जिला कारागार भिवानी में गीता पाठ का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिओ गीता के सदस्य विनोद छाबड़ा, श्यामलाल, आचार्य डा. मुरलीधर शास्त्री ने बंदियों को श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों और उपदेशों के माध्यम से आत्मचिंतन, आत्मज्ञान और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा दी गई।
जिन्होंने सरल भाषा में श्लोकों का अर्थ समझाते हुए जीवन में उनके महत्व को बताया। कार्यक्रम के दौरान कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन जैसे श्लोकों के माध्यम से कैदियों को कर्म के महत्व और परिणामों से निर्लिप्त रहने की प्रेरणा दी गई।
आयोजन का उद्देश्य ना केवल कैदियों के व्यवहार में सुधार लाना है, बल्कि उन्हें आत्म-उन्नयन का मार्ग दिखाना
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के चित्र एवं गौमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की तथा अध्यक्षता जिला जेल उप अधीक्षक अनिल कुमार ने की। इस मौके पर आचार्य डा. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि जिला कारागार में गीता पाठ के आयोजन का उद्देश्य ना केवल कैदियों के व्यवहार में सुधार लाना है, बल्कि उन्हें आत्म-उन्नयन का मार्ग दिखाना भी है। उन्होंने कहा कि गीता जीवन जीने की कला सिखाती है, जो हर परिस्थिति में मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है।
यह भी पढ़े : Bhiwani News : सीएम के सख्त आदेश, अपराधी हरियाणा छोडक़र या जेल में होंगे : मंत्री रणबीर गंगवा