Bhiwani News : किसानों के लिए ही नहीं, देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : चढूनी

0
53
Bhiwani News : किसानों के लिए ही नहीं, देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट : चढूनी
किसानों को संबोधित करते भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी।

(Bhiwani News) भिवानी। देश में प्रस्तावित नए टैरिफ और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) को लेकर किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी ने इसे लेकर सरकार को चेताया है और सभी वर्गों को इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है। बता दे कि वीरवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के किसानों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी बतौर मुख्य पहुंचे तथा अध्यक्षता भाकियु चंढूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने की। बैठक को संबोधित करते हुए भाकिय राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने बताया कि अगर भारत सरकार ने जल्दबाजी में कोई नया टैरिफ या व्यापार समझौता किया तो इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था, घरेलू उत्पादकों और आम जनता पर पड़ेगा।

देशहित में निर्णय नहीं लिए गए

उन्होंने कहा कि एफटीए के जरिए विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में मनमर्जी की छूट मिलेगी, जिससे देश के किसान, छोटे व्यापारी, घरेलू उद्योग और मजदूर वर्ग सीधे प्रभावित होंगे। गुरनाम सिंह चंढूनी ने अंत में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देशहित में निर्णय नहीं लिए गए, तो किसानों के साथ-साथ देशभर के नागरिक सडक़ पर उतरने को मजबूर होंगे।

भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य ने बताया कि बैठक के दौरान भिवानी ब्लॉक प्रधान नरेंद्र दलाल के निधन पर शोक भी जताया गया तथा उनके निवास गांव नाथुवास में जाकर श्रद्धांजलि दी गई। आर्य ने बताया कि इस दौरान नरेश श्योरण को भाकियु चंढूनी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। आर्य ने कहा कि स्थानीय मुद्दो को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल 30 जून सोमवार को भिवानी उपायुक्त से मिलेगा।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : राशन कार्डो की बड़े पैमाने पर कटौती कर गरीब परिवारों को रखा जा रहा है राशन से वंचित : बुवानीवाला