Bhiwani News : डॉ. कलाम की सोच युवाओं के लिए मार्गदर्शन : रीतिक वधवा

0
85
Bhiwani News : डॉ. कलाम की सोच युवाओं के लिए मार्गदर्शन : रीतिक वधवा
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा।
  • महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

(Bhiwani News) भिवानी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। आज पूरा राष्ट्र उनका स्मरण और नमन कर रहा है। भिवानी में भी भारत के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को एक प्रेरणादायक विचारक, महान वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और सच्चे देशभक्त के रूप में याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें मजबूत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

डॉ. कलाम की सोच युवाओं के लिए मार्गदर्शक

उन्होंने डॉ. कलाम की सोच को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि डॉ. कलाम के विचार और जीवन-दर्शन देश के युवाओं को बेहतर नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि कलाम का सपना था कि भारत 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाए और उसी दिशा में आगे बढ़ने का हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, एडवोकेट संदीप यादव, धर्मेंद्र अरोड़ा विजय अरोड़ा ने भी महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण