Bhiwani News : आंदोलनरत किसानों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

0
79
Bhiwani News : आंदोलनरत किसानों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
खरीफ फसल बीमा क्लेम के लिए अर्धनग्न होकर शहर में प्रदर्शन करते हुए किसान।

(आज समाज) लोहारू। बुधवार को खरीफ फसल 2023 के बीमा क्लेम की मांग को लेकर धरनारत किसानों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों ने कहा कि बीमा क्लेम किसानों का हक है इसे किसी भी हाल में लेकर रहेंगे। ध्यान रहे खरीफ फसल बीमा क्लेम को लेकर किसान संगठन 22 दिनों से एसडीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन महापड़ाव पर हैं। रोष प्रदर्शन का संचालन एडवोकेट कविता पातवान व पृथ्वी सिंह गोठड़ा ने किया तथा संयुक्त अध्यक्षता सुभाष रणबीर सिंह श्योराण हरियावास, फूल सिंह मलिक ने की।

स्मार्ट मीटर योजना का जमकर किया जाएगा विरोध 

किसान नेता मा. जग रोशन ने कहा कि फसल बीमा क्लेम आंदोलन के साथ ही साथ स्मार्ट मीटर योजना का जमकर विरोध किया जाएगा तथा सरकार को डीएपी व यूरिया खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर भारी भूल करने का काम कर रही है। किसान अपने हक के लिए किसी भी अंजाम तक जाने के लिए तैयार हैं। धरने को इंद्राज दमकोरा, राजपाल सिंघानी, पूर्व सरपंच मंदरुप यादव, सुभाष कोशिश पूर्व कर्मचारी नेता, पूर्व सरपंच सुभाष, रबिन्द्र सिंह ढाणी रहीमपुर, विजेन्द्र हरियावास, सु. धनपत प्रधान, सुरेश फरटिया, पूर्व कर्मचारी नेता गंगाराम श्योराण, धर्मपाल बारवास व रामस्वरूप पातवान ने संबोधित किया।

इस मौके पर मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूंगला, उमेद सिंह फरटिया, राजेंद्र गिगनाऊ, विनोद जांगड़ा हरियावास, कर्ण सिंह जैणावास, दयाचंद सिधनवा, जगदीश बारवास, सुमेर बड़दू, सुमेर सिंह गिगनाऊ, राजेराम पूर्व सरपंच अहमद वास, रणवीर श्योराण, बिल्लू हरियावास, इंद्र सिंह फरटिया, जगमोहन, रवी, सचिन चौहान, रणवीर जांगड़ा, रामपाल सिंघानी, मोली जांगड़ा, सरदार गुरदीप सिंह, सुनिल श्योराण, सोमवीर श्योराण, कर्ण सिंह ठाकन, मनफूल ओबरा, धर्मेंद्र श्योराण सिधनवा, उमराव मोरकां, महीपाल सिधनवा, सूरजभान धनखड़, इंद्र सिंह सिधनवा, बलमत खरकड़ी, धर्मपाल फरटिया, सूरजभान राहड़, दयानंद सांगवान दमकोरा, मान सिंह सुरपूरा, सतवीर ओबरा सहित सैकड़ों आंदोलनरत किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Mahendragarh News : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी और एचसीएस की निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन शुरू