Panchaang And Rashifal: वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को बजरंगबली दिलाएंगे चौतरफा लाभ

0
88
Panchaang And Rashifal: वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को बजरंगबली दिलाएंगे चौतरफा लाभ
Panchaang And Rashifal: वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को बजरंगबली दिलाएंगे चौतरफा लाभ

हनुमान जी की पूजा से दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार की बाधाओं से मिलती है मुक्ति
Panchaang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 2 सितंबर 2025 को दशमी तिथि है। इस दिन कई शुभ और अशुभ मुहूर्त रहेंगे, जिनमें राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। आज मूल नक्षत्र, प्रीति योग, तैतिल करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है। मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगलदेव को समर्पित माना गया है। इस दिन उनकी विशेष पूजा करने से भक्त को दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

राशिफल

  • मेष: आपका दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। जिससे शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। लेकिन समझदारी और बुद्धिमानी से फैसले लेने से आप हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • वृषभ: व्यवसाय के क्षेत्र में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आप धीरे-धीरे सफलता की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे, जिससे तनाव भी कम होगा। लेकिन इस समय आपको कोई भी नया काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिद्वंदी आपसे आगे निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यों को समय पर पूरा करके आप शाम को परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।
  • मिथुन: कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, भाग्य का भी साथ मिलेगा जिससे आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों का दिन मिलाजुला रहेगा और अपने कामकाज में व्यस्त रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।
  • कर्क: कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे, जिससे लाभ मिलने की भी संभावना है। व्यापार में नए संपर्क बनाने से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में कोई सहकर्मी आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में सावधान रहना जरूरी होगा। शुभ कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और परिवार में चल रही कोई समस्या अब दूर हो सकती है।
  • सिंह: आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिल सकता है, जिससे मन को संतुष्टि महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों द्वारा आपके लिए बनाए गए प्लान असफल रहेंगे। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब आपसी समझौते से समाप्त हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
  • कन्या: कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य से बेहतर बना रहेगा और विरोधी की आपके खिलाफ बनाई गई योजनाएं फेल होंगी। व्यापार के मामले में लाभ कमाने के शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्यों में कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
  • तुला: आपको कार्यक्षेत्र में अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अधिक प्रयासों के बाद भी अपेक्षित लाभ न मिलने और आय कम होने के चलते आप का मन उदास हो सकता है। वहीं, आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते मन परेशान रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी।
  • वृश्चिक: दिन आपके लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण हो सकता है। लेकिन व्यवसाय के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या फैसला आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है, जिससे संतुष्टि महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में मीटिंग या चर्चा में आप सभी को अपनी बातें सही तरीके से समझाने में कामयाब रहेंगे। इससे आने वाले समय में आपकी प्रशंसा की जाएगी और परिस्थिति बेहतर होने लगेगी।
  • धनु: व्यापार और कारोबार के मामले में दिन बेहतरीन रहने वाला है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकता है, जिससे धन-धान्य में वृद्धि होगी। वहीं, व्यापार के मामले में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे और परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा।
  • मकर: आपका दिन मिलाजुला रह सकता है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं, कुछ महान व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के सहयोग और समर्थन से आपको किसी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद से छुटकारा मिल सकता है। समस्याओं का समाधान होने से तनाव कम होगा। लेकिन सेहत पर खास ध्यान देना होगा।
  • कुंभ: कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रयासों और मेहनत का अब शुभ फल प्राप्त हो सकता है। वहीं, लंबे समय से बीच में अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। आपको कहीं से धन कमाने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, किसी मां सम्मान महिला के सहयोग से करियर में उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाइयों से चल रहा विवाद भी अब खत्म हो सकता है।
  • मीन: आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है और भाग्य का पूरा साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं और कार्यस्थल पर विरोधी परास्त होंगे। वहीं, व्यवसाय के मामले में भी दिन लाभदायक रहेगा और अपने कारोबार में धन लगाने से अधिक मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।