Anushka And Virat Kohli : भक्ति रस में डूबे अनुष्का और विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए वीडियो वायरल

0
75
Anushka And Virat Kohli : भक्ति रस में डूबे अनुष्का और विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए वीडियो वायरल
Anushka And Virat Kohli : भक्ति रस में डूबे अनुष्का और विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए वीडियो वायरल

Anushka And Virat Kohli, (आज समाज) : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की अक्सर ऐसी वीडियो सामने आती रहती हैं जिसमें ये कपल या तो किसी आध्यात्मिक स्थल पर देखे जाते हैं या फिर भारतीय संतों की शरण में दिखाई देते है। अनुष्का ने जहां काफी लम्बे से फिल्मों से संन्यास ले लिया है वहीं, विराट कोहली ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दो प्रारूपों से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी वनडे (ODI) क्रिकेट खेल रहे हैं। वह वर्तमान में केवल वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और 2027 विश्व कप खेलने की संभावना है। इसके साथ आध्यात्मिकता में रूचि रखने वाली ये जोड़ो अब इंग्लॅण्ड शिफ्ट हो गई है।

इस मशहूर जोड़ी को इनकी गहरी आध्यात्मिक आस्था के लिए जाना जाता

अभी हाल ही में इस जोड़ी को वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने देश भर के फैंस का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में दोनों बड़ी विनम्रता के साथ प्रेमानंद महाराज को प्रणाम करते और ध्यान से उनकी बातें सुनते हुए देखे जा सकते हैं। बता दें कि इस मशहूर जोड़ी को इनकी गहरी आध्यात्मिक आस्था के लिए जाना जाता है।

वृंदावन के आध्यात्मिक माहौल में डूबे हुए देखा

ग्लोबल फेम के बावजूद आध्यात्म को अपनाने के लिए इस कपल की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चकाचौंध की दुनिया से बेहद दूर सादे कपड़े पहने हुए ये जोड़ा अपनी शांति और भक्ति की भावना को दिखाता है। इस कपल को भगवान कृष्ण से जुड़े पवित्र स्थान वृंदावन के आध्यात्मिक माहौल में डूबे हुए देखा गया। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी अध्यात्म और माइंडफुलनेस के महत्व के बारे में बात कर चुके हैं, और अक्सर आश्रमों और आध्यात्मिक गुरुओं के पास जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: G Ram Ji Bill : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में पेश किया ‘विकसित भारत-जी राम जी बिल’