- सचदेवा दंपति, भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने विधायक का किया जोरदार स्वागत
- सचदेवा दंपति ने शक्तिरानी शर्मा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, विधायक ने माता की चुन्नरी ओढ़ाकर दी शुभकामनाएं
Ambala News | हरप्रीत सिंह | अंबाला सिटी। कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा अंबाला नगर निगम की मेयर शैलजा सचदेवा को उनके नए कार्यालय में प्रवेश करने पर बधाई देने अंबाला उनके निवास पर पहुंची। शक्ति रानी शर्मा का अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जोर-शोर से स्वागत किया। इस दौरान विधायक का स्वागत करने के लिए वहां मेयर शैलजा, उनके पति संदीप सचदेवा सहित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
संदीप सचदेवा व मेयर ने विधायक शक्तिरानी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं शक्तिरानी ने माता की चुन्नरी ओढ़ाकर मेयर को बधाई दी व संदीप सचदेवा ने विधाायक शक्तिरानी को शॉल ओढ़ाई। उन्होंने मेयर का मुंह भी मीठा करवाया और नए कार्यालय की बधाई दी व इसी तरह जनता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
11 जुलाई हुआ था मेयर के नए कार्यालय का उद्घाटन
11 जुलाई को मेयर के नवनिर्मित कार्यालय में बैठने पर एक भव्य कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें अपने पूर्व नियोजित विधायकों की बैठक के चलते कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा नहीं पहुंच पाई थी। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के निवास स्थान पर बैठकर शक्ति रानी शर्मा ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उसके उपरांत मेयर व मनोनीत निगम सदस्य एडवोकेट संदीप सचदेवा के साथ भोजन किया।
भोजन पर चर्चा के दौरान अंबाला के विकास, भारतीय जनता पार्टी के संगठन व अन्य कई राजनीतिक विषयों पर उनकी चर्चा हुई। शक्ति रानी शर्मा ने मेयर शैलजा संदीप सचदेवा के साथ अपने अनुभव सांझा किया और यह बताया की मेयर का कार्य कितना चुनौती पूर्ण होता है।
शक्तिरानी शर्मा ने सचदेवा दंपति को दिया आशीर्वाद व शुभकामनाएं
गौरतलब है कि हाल ही में मेयरी शैलजा का कार्यालय बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद उन्हें बधाई देने के लिए अनेक नेता भी पहुंच रहे हैं। कार्यालय के उद्घाटन में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शैलजा सचदेवा को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया था। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी उनके निवास पर पहुुंच कर उन्हें बधाई दी थी।
इसी कड़ी में आज अंबाला की पूर्व मेयर व कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने यहां पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुददों पर चर्चा भी की। शक्तिरानी शर्मा के अंबाला आते ही उनके समर्थकों में जोश भर आया और मेयर के निवास के बाहर उनका स्वागत करने के लिए हुजूम उमड़ गया।
Ambala News : सिख समाज की समस्याओं को लेकर मेयर शैलजा सचदेवा से मिले मेंबर गुरतेज सिंह