Ambala News : अवैध हथियार सहित पकड़े आरोपी का 1 दिन का रिमांड प्राप्त किया

0
301
Ambala News : अवैध हथियार सहित पकड़े आरोपी का 1 दिन का रिमांड प्राप्त किया
आरोपी पुलिस टीम की गिरफ्त में।

Ambala News | अंबाला। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भौरिया के निर्देशानुसार अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अंबाला शहर क्षेत्र जीटी रोड पुरानी घास मंडी के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में 28 अगस्त 2024 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व मे तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी राम निवासी इमली वाला मौहल्ला बनूड़ वर्तमान पता प्रगति विहार बीडी फ्लोर मिल के पीछे को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 1 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : Ambala News : स्वीप एक्टिविटी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा : डीसी