Aanandi Ben UP and Lalji Tandan became MP’s governor: आनंदी बेन यूपी और लालजी टंडन बने एमपी के राज्यपाल

0
370

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बिहार के राज्यपाल का तबादला किया गया है। अब उत्तर प्रदेश में रामनाईक की जगह आनंदीबेन को राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले, वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल थी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदीबेन के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। जबकि, प्रख्यात वकील और जनता दल के पूर्व सांसद जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तो वहीं, त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बाइस को नियुक्त किया गया है। उधर, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि, फागू चौहान अब बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।