Aam Aadmi Party : किसानों को बाजरे की क्वालिटी खराब बता कर प्राइवेट हाथों में फसल बेचने पर मजबूर किया जा रहा : सतबीर गोयत

0
117
जानकारी देते हुए मास्टर सतबीर गोयत।
जानकारी देते हुए मास्टर सतबीर गोयत।
  • कहा : किसानों को पोर्टल की वजह से परेशान होना पड़ रहा है

Aaj Samaj (आज समाज), Aam Aadmi Party, मनोज वर्मा, कैथल:
आम आदमी पार्टी एजुकेशन विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत ने शुक्रवार को बयान जारी कर किसानों की फसलों की खरीद ना होने, एमएसपी पर खरीद न होने और मंडियों में अव्यवस्था होने के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कैथल के किसानों समेत पूरे हरियाणा के किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है।

कैथल की मंडियों में किसानों का हजारों टन धान पड़ा, लेकिन सरकार खरीद की व्यवस्था नहीं

मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर बैठे हैं, कभी उन्हें गेट पास नहीं मिलता है, कभी कहते हैं टोकन नहीं है। कभी उनकी पोर्टल की डिटेल नहीं मिल रही है। ऐसे अनेकों तरीके अपना कर किसानों को प्रताडित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कैथल की मंडियों में किसानों का हजारों टन धान पड़ा है, लेकिन सरकार खरीद की व्यवस्था नहीं कर रही है। इसलिए किसान बेबस होकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन खरीद न होने से सरकार के सभी दावों की पोल खुल गई।

उन्होंने कहा कि धान के साथ मंडियों में किसान बाजरा भी लेकर आ रहे हैं। मंडियों में बाजरे की क्वालिटी को खराब बताया जा रहा है। इससे किसान फसल प्राइवेट हाथों में बेचने को मजबूर हैं। वहीं पोर्टल की दिक्कत के कारण धान की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने सरकार से किसानों की पोर्टल की दिक्कत का जल्द से जल्द समाधान कर धान की खरीद को सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर बारिश हो गई तो लाखों क्विंटल धान मंडियों में ही खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने ऐलान किया है कि यदि जल्द ही मंडियों में व्यवस्था को सही नहीं किया तो आम आदमी पार्टी सडक़ों पर उतरेगी, जिसके लिए आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 07 October 2023 : इस राशि के लोगों के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : ISKCON Prachar Samiti : मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार भक्ति मार्ग पर चलना चाहिए : साक्षी गोपाल दास

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE