Aam Aadmi Party : खट्टर सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है: बलविंदर सिंह

0
99
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बलविंदर
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बलविंदर
  • मंडियों में अव्यवस्था को लेकर आप के जिला अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने सरकार को घेरा
  • कहा -लाखों टन धान मंडियों में पड़ा, सरकार खरीद की सही व्यवस्था नहीं कर रही है

Aaj Samaj (आज समाज), Aam Aadmi Party, प्रवीण वालिया, करनाल, 7 अक्टूबर:
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बलविंदर ने किसानों की फसलों की खरीद ना होने, एमएसपी पर खरीद न होने और मंडियों में अव्यवस्था होने के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार करनाल के किसानों समेत पूरे हरियाणा के किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर बैठे हैं, कभी उन्हें गेट पास नहीं मिलता है, कभी कहते हैं टोकन नहीं है। कभी उनकी पोर्टल की डिटेल नहीं मिल रही है। ऐसे अनेकों तरीके अपना कर किसानों को प्रताड़ित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जिले की मंडियों में किसानों का हजारों टन बजारा पड़ा है, लेकिन सरकार खरीद की व्यवस्था नहीं कर रही है। इसलिए किसान बेबस होकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन खरीद न होने से सरकार के सभी दावों की पोल खुल गई।
उन्होंने कहा कि धान के साथ मंडियों में किसान बाजरा भी लेकर आ रहे हैं। मंडियों में बाजरे की क्वालिटी को खराब बताया जा रहा है, इससे किसान फसल प्राइवेट हाथों में बेचने को मजबूर हैं। वहीं पोर्टल की दिक्कत के कारण धान की खरीद नहीं हो रही। उन्होंने सरकार से किसानों की पोर्टल की दिक्कत का जल्द से जल्द समाधान कर धान की खरीद को सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर बारिश हो गई तो लाखों क्विंटल धान मंडियों में ही खराब हो जाएगा। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने ऐलान किया है कि यदि जल्द ही मंडियों में व्यवस्था को सही नहीं किया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी, जिसके लिए आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 07 October 2023 : इस राशि के लोगों के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : ISKCON Prachar Samiti : मनुष्य को शास्त्रों के अनुसार भक्ति मार्ग पर चलना चाहिए : साक्षी गोपाल दास

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE