आज प्रदेश के 6 व कल 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश में आज से एक बार फिर मौसम खराब होने जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार पंजाब में आज से 3 दिन मौसम खराब रहेगा। आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
ज्ञात रहे कि इसी तरह पंजाब के पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 29 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल यानी दो जून के लिए 14 जिलों में बारिश का अनुमान है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इस बार बेअसर रहा नौतपा
जून की शुरूआत हो गई है। नौतपा के 6 दिन गुजर चुके हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बार-बार एक्टिव होने और आंधी-तूफान के कारण बार-बार तापमान भी लगातार गिरता रहा है। 2 जून को नौतपा खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन भी लू चलने का कोई अनुमान नहीं है। बीते 24 घंटों की बात करें तो तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई। हालांकि, ये भी सामान्य के करीब बना हुआ है।
देश में समय से पहले पहुंचा मानसून
वहीं मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करके कहा है कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। आम तौर पर जहां मानसून एक जून के आसपास केरल पहुंचता है वह आठ दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इसके साथ ही मुंबई सहित देश के तटीय प्रदेशों में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
धान के लिए जरूरी है सामान्य बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष देश में समय से करीब एक सप्ताह पहले ही मानसून की एंट्री हो चुकी है। यही नहीं यदि मौसम की गतिविधियां सामान्य रहती हैं तो देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा रहता है तो धान के सीजन में पंजाब के किसानों को भूमिगत जल पर कम से कम निर्भर रहना पड़ेगा। सामान्य बारिश से जहां फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी वहीं भूमिगत जल का लेवल भी बढ़ेगा जोकि सभी के लिए अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें : Delhi Corona Update : कोरोना से दिल्ली में तीन मौत, तेजी से फैल रहा वायरस