Yamunanagar News : यमुनानगर में गंगा दशहरा पर स्नान करने आए 6 व्यक्ति डूबे यमुना में डूबे

0
302
Yamunanagar News : यमुनानगर में गंगा दशहरा पर स्नान करने आए 6 व्यक्ति डूबे यमुना में डूबे
Yamunanagar News : यमुनानगर में गंगा दशहरा पर स्नान करने आए 6 व्यक्ति डूबे यमुना में डूबे

डूबने वालों में मंदिर का पूजारी और उसकी पत्नी भी शामिल
Yamunanagar News (आज समाज) यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 6 व्यक्ति यमुना में स्रान करते समय डूब गए। यमुना घाट में डूबे व्यक्तियों की तलाश जारी है। ये सभी गुरुवार को गंगा दशहरा पर स्नान के लिए यहां पर आए थे। दो महिलाओं को बचाने के प्रयास में 4 अन्य भी पानी में डूब गए। मंदिर का पुजारी और उनकी पत्नी भी डूबने वालों में शामिल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यमुनानगर में यमुना किनारे बने हनुमान मंदिर घाट पर सिटी सेंटर के पीछे दोपहर को डेढ़ बजे के करीब कुछ महिलाएं व पुरुष व पुरुष स्नान कर रहे थे। इसी बीच दो महिलाएं यमुना घाट पर बनी रेलिंग के आगे चली गई। वे कुछ देर बाद ही गहरे पानी में डूबने लगी। इस बीच दोनों महिलाओं को बचाने लिए पास में नहा रहे दो व्यक्ति भी गहरे पानी में चले गए। वो भी डूबने लगे।

डूबने वालों की तलाश जारी

दो महिलाओं और दो पुरुषों को यमुना में डूबते देख कर वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच मंदिर के पुजारी व उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंची और डूब रही महिलाओं व पुरुषों को बचाने के लिए यमुना घाट में छलांग लगा दी। दोनों भी उनको बचा नहीं सके और साथ में ही डूब गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें : हिसार के सीएससी संचालक ने पोर्न वेबसाइटों पर डाले बच्चियों के वीडियो, सीबीबाई ने किया गिरफ्तार