Haryana CM Nayab Saini News: हरियाणा में की जाएगी 40 योग शिक्षकों की भर्ती: नायब सैनी

0
65
Haryana CM Nayab Saini News: हरियाणा में की जाएगी 40 योग शिक्षकों की भर्ती: नायब सैनी
Haryana CM Nayab Saini News: हरियाणा में की जाएगी 40 योग शिक्षकों की भर्ती: नायब सैनी

योग दिवस पर सीएम नायब सैनी ने की घोषणा
Haryana CM Nayab Saini News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सीएम नायब सैनी ने कई घोषणाएं की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए एक विशाल हॉल का निर्माण किया जाएगा। विश्वविद्यालयों में योग पर शोध को बढ़ावा देने के लिए योग लेखक प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी। जिसके तहत हर साल उत्कृष्ट लेखकों को राज्य सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में 883 योग और व्यायामशालाएं खोली गई हैं।

इस साल खोली जाएगी 100 नई व्यायामशालाएं

इस साल प्रदेश में कम से कम 100 नई योग और व्यायामशालाएं खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन क्रेडिट आधारित परीक्षा प्रणाली के रूप में किया जाएगा। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विषयों को इस वर्ष से आयुष चिकित्सा प्रणाली के अंतर्गत मान्यता दी जाएगी। इन विषयों के चिकित्सकों का राजकीय रंजिस्ट्रेशन भी शुरू किया जाएगा। सीएम सैनी ने कहा कि अब हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी योग को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के रूप में लागू किया जाएगा। इसके लिए एक समान योग पाठ्यक्रम जल्द से जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा।

सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन रखा जाएगा 5 मिनट का वाई-ब्रेक

सीएम ने आगे कहा कि योगासन को खेल रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए अनुभवी कोचों की नियुक्ति की जाएगी, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे। खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सीएम सैनी ने कहा कि आज से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का वाई-ब्रेक भी शुरू किया जाएगा ताकि हमारे कर्मचारी तनावमुक्त रहें और अच्छे से अपना काम कर सकें।

यह भी पढ़े : हरियाणा में तीन दिन तक बारिश के आसार, आज एक्टिव हो प्री-मानसून

यह भी पढ़े : सोनीपत डीसी का पीए रिश्वत लेता गिरफ्तार